फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   rain fall

झूम कर बरसे बादल, खेतों में पानी देख झूमें किसान

Wed, 24 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
rain fall
श्रावस्ती। जिले में बुधवार की भोर से शुरू हुई झमाझम बरसात रुक रुक कर दिन भर जारी है। ऐसे में असिंचित सिरसिया व हरिहरपुररानी क्षेत्र के खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। खेतों में पर्याप्त पानी देख किसानों ने धान की रोपाई तेज कर दी है।
विज्ञापन

असिंचित तराई क्षेत्र में नर्सरी तैयार होने के बाद भी पानी के अभाव में किसान धान की रोपई नहीं कर पा रहे थे। इससे नर्सरी में लगे पौधे खराब होने लगे थे। इसे बचाने व रोपई के लिए किसान आसमान की ओर निहार रहे थे। ऐसे में तराई के किसानों की मुराद बुधवार को पूरी हो गई।
विज्ञापन

जिले में भोर से शुरू हुई बरसात रुक रुक कर पूरे दिन जारी रही। वहीं मौसम विभाग की ओर से अभी और बरसात की संभावना जताई जा रही है। बारिश से खेतों को पर्याप्त पानी मिला। जिसे देख किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बरसात का खेत में लगी मक्का, गन्ना, भिंडी सहित अन्य सब्जियों की फसल को फायदा मिला है। वहीं बारिश ने मेंथा किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बरसात के बाद भिनगा व इकौना नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र व कस्बों में कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें भी बढ़ी हैं।
जर्जर मार्ग से परेशानी, गड्ढे में फंसी बस
जमुनहा बहराइच मार्ग बदहाल है। यही हाल भिनगा में खैरी मोड़ के पास बहराइच मार्ग, रेहली के पास लक्ष्मनपुर मार्ग का भी है। इसके चलते ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आना जाना पड़ रहा है। इससे आये दिन लोगों को दुर्घटना का शिकार भी होना पड़ रहा है।
मार्ग जर्जर होने के कारण मंगलवार शाम बहराइच से जमुनहा आ रही प्राइवेट बस फतेहपुर गांव के निकट अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा फंसी। हालांकि बस में सवार लोग बाल बाल बच गए। इससे एक बड़ा हादसा टल गया।
गब्बापुर मार्ग का डीएम ने किया निरीक्षण
श्रावस्ती। सिरसिया के चिल्हरिया मोड़ से गब्बापुर जाने वाला मार्ग गांव के पहले पहाड़ी नाले के पानी के बहाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर चल रहे मरम्मत कार्य का बुधवार को डीएम ने जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ओपी आर्य ने वहां मौजूद लोक निर्माण विभाग के अभियंता को युद्धस्तर पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से मरम्मत कार्य करने का निर्देश दिया।

उन्होंने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड एवं अधिशासी अभियंता प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को निर्देश दिया कि पूरे जिले में भ्रमण कर पानी से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे करने के साथ ही उनके मरम्मत के लिये प्रत्येक दशा में कारगर व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed