फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rain became a boon for crops

फसलों के लिए वरदान बनी बारिश

Wed, 29 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Rain became a boon for crops
श्रावस्ती। तराई में विगत दो दिनों से रुक रुक कर पड़ रही सावन की रिमझिम फुहारों से मौसम पूरी तरह से सुहावना बना हुआ है। आसमान पर छाए काले बादल व बीच बीच में पड़ रही फुहारों के कारण जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं खेतों में लगी फसलों के लिए सावन की यह फुहारें वरदान मानी जा रही है। वहीं मंगलवार की रात में हुई बरसात के बाद खेतों को पर्याप्त पानी भी मिला है।
विज्ञापन

जिले में दो दिनों से आसमान पर घने काले बादल छाए हुए हैं। जिनके द्वारा बीच बीच में रिमझिम बूंदा बांदी की जा रही है। जिससे मौसम खुशगवार हो गया है। मंगलवार की मध्य रात के करीब हुई बरसात से खेतों को पर्याप्त पानी मिल गया है। वहीं बुधवार सुबह से ही बीच बीच में पड़ रही सावन की फुहारों ने मौसम ने सुहाना बना दिया है।
विज्ञापन

आसमान पर छाए बादल व रिमझिम फुहारों के बीच चलने वाली हवाओं ने लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत प्रदान की है। वहीं सावन में हो रही यह बरसात धान व मक्का सहित अन्य फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है। धान की नर्सरी की रोपाई के बाद जिन किसानों ने खेतों में यूरिया का छिड़काव कर दिया है। उन खेतों के लिए यह बरसात वरदान मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर बाधित रही मछरिहिवा फीडर की विद्युत आपूर्ति
जिले में मंगलवार रात हुई बरसात के बीच विद्युत उपकेंद्र भिनगा के मछरिहिवा फीडर की आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। लाइन में फाल्ट आने के कारण पावर कॉर्पोरेशन के कई प्रयास के बाद भी आपूर्ति शुरू नहीं की जा सकी। जिसके चलते नगर पालिका परिषद भिनगा के सिविल लाइन, अब्दुल कलाम नगर, कृष्ण नगर सहित हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के करीब 26 गांव की विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे करीब 45 हजार की आबादी प्रभावित है।

उपभोक्ताओं की शिकायत पर सुबह करीब आठ बजे पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन कर्मियों ने फाल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं इस बारे में अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन रमाशंकर मौर्य ने बताया कि रात में फाल्ट हुआ था। जिसे लाइन मैन को भेजकर दुरुस्त करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed