फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Rahul, Pallavi and Vivek topped the Children Scientific Conference

बाल वैज्ञानिक सम्मेलन में राहुल, पल्लवी व विवेक अव्वल

Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul, Pallavi and Vivek topped the Children Scientific Conference
प्रमाण पत्र के साथ मौजूद छात्राएं। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। चंद्रावती स्मारक रायल हाई स्कूल इकौना में गुरुवार को नोडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्य की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रतियोगिता में राहुल, पल्लवी व विवेक अव्वल रहे।
विज्ञापन

चंद्रावती स्मारक रायल हाई स्कूल इकौना में गुरुवार को नोडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। मुख्य विषय स्वच्छ, हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीकी नवाचार था। उप विषय पारितंत्र एवं पारितंत्र सेवाएं, स्वास्थ्य स्वच्छता एवं साफ सफाई व्यवस्था, कचरे से समृद्धि, समाज संस्कृति एवं आजीविका, पारंपरिक ज्ञान प्रणाली था। इन पर बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट का प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य राजकुमार मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। जिसे राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद प्रेरित करती है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के कोने कोने में जाकर विज्ञान प्रतिभाओं की खोज करना एवं बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण कर उन्हें स्थानीय परिवेश में तार्किक वैज्ञानिक खोज की दिशा में आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह 1993 से लगातार प्रति वर्ष समूचे राष्ट्र में आयोजित होता है। इसमें दस से सत्रह आयु वर्ग के बालक बालिका भाग लेते हैं। नोडल प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का उद्ेश्य युवा वैज्ञानिकों को ऐसा मंच प्रदान करना है। जहां वह अपने शोध कार्य को प्रदर्शित कर पाए।
जिला समन्वयक शिवकुमार पाठक ने कहाकि नव युवकों में खोजी प्रवृत्ति को बल मिलता है। प्रतिवर्ष देश के करीब 10 लाख बच्चे इसमें प्रतिभाग करते हैं। सभी राज्यों से करीब 700 खोजी परियोजनाएं राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेती हैं।

नोडल स्तरीय सम्मेलन में राहुल मिश्रा प्रथम, पल्लवी शुक्ला द्वितीय, विवेक पाल को तृतीय पुरस्कार मिला। मोहम्मद समीर व सुमन विश्वकर्मा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सुरेश कुमार श्रीवास्तव, संदीप कुमार शुक्ला सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed