फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Psychiatric youth dies due to drowning in Bhakhla drain

भखला नाला में डूबने से मनोरोगी युवक की मौत

Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Psychiatric youth dies due to drowning in Bhakhla drain
जमुनहा (श्रावस्ती)। लक्ष्मनपुर सेमरहनिया गांव के निकट स्थित भखला नाला को गुरुवार एक मनोरोगी युवक पार कर रहा था। इस दौरान पानी अधिक होने के कारण वह नाले में डूबने लगा। जब तक ग्रामीण उसे बचाने का कोई प्रयास करते नाले में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर सेमरहनिया में काफी समय से एक मनोरोगी टहलता रहता था। गांव के पश्चिम भखला नाला (बूढ़ी राप्ती नदी) स्थित है। गुरुवार को 35 वर्षीय अज्ञात मनोरोगी युवक साईंपुरवा गांव गया था। जहां से वह लक्ष्मनपुर सेमरहनिया लौट रहा था। इस दौरान वह सीधे रास्ते से न होकर सेमरहनिया गांव से पहले पड़ने वाली भखला नाला सीधे पार करने लगा। इस दौरान नाला में पानी अधिक होने के कारण वह अचानक नाला में डूबने लगा। जिसे नाला में डूबता देख आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंच गए। लेकिन जब तक लोग उसे बचाने के लिए नाले में उतरते व अन्य कोई उपाय करते वह गहरे पानी में डूब गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से शव को भखला नाले से बाहर निकलवाया। जिसका पंचनामा भरा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed