{"_id":"5daa06418ebc3e93b0397f5e","slug":"provide-better-health-services-to-people-srawasti-news-lko48769056","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को दिलाएं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को दिलाएं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं
विज्ञापन
अस्पताल के बारे में डीएम से पूछताछ करते नोडल अधिकारी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के नोडल अधिकारी व प्रदेश सचिव उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल भिनगा व महिला थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जिले में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के निर्देश दिए। मौके पर उनके साथ डीएम, सीडीओ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सचिव उच्च शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश व जिले के नोडल आर रमेश कुमार ने कहा कि जिले को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए अपार संभावनाएं है। इसलिए यहां तैनात स्वास्थ्य अधिकारियों, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल कर्मियों का दायित्व और बढ़ गया है।
आप सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बेहतर तरीके से संचालन कर लोगों को लाभान्वित करें। यह भी ध्यान रखें कि अस्पताल में आने वाला कोई भी मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने सिटी स्कैन कक्ष, ब्लड बैंक, एसएनसीयू कक्ष, डायलिसिस कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र का जायजा लिया। साथ ही वार्ड में जाकर भर्ती मरीज किशोरी लाल, देवी अग्रवाल आदि से सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
नोडल अधिकारी के निरीक्षण के दौरान मरीजों को चिकित्सक कक्ष के बाहर रोका गया। वहीं एक मरीज जमीन पर लेटा मिला। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह सिटी स्कैन कराने आया था। इस दौरान उन्होंने सीएमओ व सीएमएस को सफाई पर विशेष ध्यान देने, मरीजों को बाहर से दवा न लिखने, संस्थागत प्रसव कराने वाली महिलाओं को समय से जननी सुरक्षा का चेक मुहैया कराने व मरीजों को समय से नाश्ता तथा भोजन देने का निर्देश दिया।
इसके बाद उन्होंने महिला थाना का निरीक्षण किया। जहां महिला थाने में आई फरियादियों से वार्ता कर उनका हाल जाना। साथ ही महिला थानाध्यक्ष को महिलाओं की समस्या सुन कर उसका समय से निपटारा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उनके साथ जिलाधिकारी यशु रुस्तगी, मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय, अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीके सिंह, मुख्य चिकित्साधीक्षक, महिला थाना अध्यक्ष विनोद कुमार सहित पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।