{"_id":"5f7363398ebc3e9b7f06f1ac","slug":"provide-all-facilities-to-patients-under-protocol-srawasti-news-lko542655330","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को प्रोटोकाल के तहत दें सभी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को प्रोटोकाल के तहत दें सभी सुविधाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। कोविड-19 हास्पिटल भंगहा का सोमवार शाम जिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने व अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत सभी सेवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी टीके शिबु ने सोमवार शाम कोविड-19 अस्पताल भंगहा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीन को अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।
साथ ही मरीजों को मिलने वाला भोजन गुणवत्ता युक्त देने की बात कही। उन्होंने अस्पताल में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को समय समय पर वार्डों में जांच करते रहने व मरीजों को होने वाली समस्याओं को दूर करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने 25 जुलाई के बाद पाए गए कोविड मरीजों के संपर्क में आए लोगों की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 31436 लोगों की आरटीपीसीआर जांच, 41224 लोगों की एंटीजन कीट से तथा 952 लोगों की जांच ट्रूनाट मशीन से की जा चुकी है। अब तक 952 लोग संक्रमित पाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 397 तथा नगरीय क्षेत्रों में 37 निगरानी समितियां की ओर से सर्वे किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी कुमार हर्ष, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी मौजूद रहे।