फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Provide all facilities to patients

मरीजों को मुहैया कराएं सभी सुविधाएं

Sat, 07 Nov 2020 09:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Provide all facilities to patients
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल का शनिवार को डीएम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। साथ ही मरीजों से फोन पर बात कर उनका हाल भी जाना गया। इस दौरान डीएम ने सीएमओ व सीएचसी प्रभारी को शासन से मिलने वाली सभी सुविधाएं मरीजों को मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा में बनाए गए कोविड-19 अस्पताल का जिलाधिकारी टीके शिबु ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से फोन पर वार्ता कर उनका हाल जाना। इस दौरान डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव व प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीन को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
विज्ञापन

समय पर मरीजों को भोजन, नाश्ता देने के साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। सीएचसी प्रभारी को वार्डों में राउंड लेने का निर्देश दिया, जिससे मरीजों को कोई दिक्कत न होने पाए। इसके साथ ही सीएमओ को टेस्टिंग और अधिक करने को कहा। वहीं जहां पर केस अधिक मिलें, वहां पर और जांच कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही उन्होंने सर्विलांस अधिकारी को भी सही से निगरानी करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने अस्पताल में बैठक की, जिसमें जिला पंचायत राज अधिकारी किरन सहित अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वह प्रयास करें कि निगरानी समितियां ढंग से कार्य करें। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही न हो। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया, अधिशासी अधिकारी अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed