फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   protest

साथी से दुर्व्यवहार से नाराज लेखपालों ने की हड़ताल

Thu, 26 Sep 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest
श्रावस्ती। कन्नौज में अधिवक्ता की ओर से महिला लेखपाल से दुर्व्यवहार व जानलेवा हमले से नाराज जिले के राजस्व लेखपालों ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को हड़ताल की। लेखपालों ने भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील में प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। उनकी हड़ताल को राजस्व निरीक्षक संघ व तहसीलदार संघ ने समर्थन दिया। राजस्व निरीक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।
विज्ञापन

भिनगा में प्रदर्शन के दौरान उप्र लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद नाथ मिश्र ने कहाकि कन्नौज के छिबरामऊ तहसील में अधिवक्ता देवेंद्र कुमार राजपूत की ओर से ईडब्लूएस प्रमाण पत्र पर जबरन फर्जी रिपोर्ट लगवाने के लिए महिला लेखपाल पर दबाव बनाया जा रहा था। रिपोर्ट न लगाने पर अधिवक्ता ने महिला लेखपाल से मारपीट की।
विज्ञापन

महिला लेखपाल के साथ हुए इस दुर्व्यवहार से लेखपाल संवर्ग में रोष है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सभी लेखपालों ने हड़ताल शुरू की है। इस दौरान लेखपाल संघ ने दोषी अधिवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भिनगा में तहसीलदार राजकुमार पांडेय, इकौना में शिवध्यान पांडेय व जमुनहा में तहसीलदार नारायण सिंह को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों की हड़ताल को उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ की जिला इकाई सहित तहसीलदार संघ ने भी समर्थन दिया। इस दौरान भिनगा में जयंत सिंह, विक्रम सिंह, इकौना में राजमणि शुक्ला, प्रदीप चौधरी, घनश्याम पाठक, राजेंद्र प्रसाद पांडेय सहित सभी लेखपाल मौजूद रहे।
राजस्व निरीक्षकों ने मांगों को लेकर जताया विरोध
श्रावस्ती। राजस्व निरीक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलित हैं। मांगों को लेकर बुधवार को भी सभी ने बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। राजस्व निरीक्षक संघ पदोन्नति व वेतनमान से संबंधित मांगों को लेकर काफी समय से आंदोलित हैं।
उनका कहना है कि उनकी पुरानी मांग पूरी नहीं की जा रही है। कई बार आंदोलन के बावजूद इस मांग पर सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे नाराज राजस्व निरीक्षक संवर्ग गुरुवार को भी बांह में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

मांग पूरी न होने पर राजस्व निरीक्षकों ने एक अक्तूबर से संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार वर्मा, सहजराम वर्मा, बालकराम आर्य, कृष्ण देव त्रिपाठी, जगराम प्रजापति सहित कई अन्य राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed