फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Prompt pending disposal of pending deliberations

लंबित विवेचनाओं का शीघ्र करें निस्तारण

Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Prompt pending disposal of pending deliberations
ुलिस कार्यालय का निरीक्षण करते डीआईजी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल गोंडा शुक्रवार भिनगा पहुंचे। जिन्होंने पुलिस कार्यालय में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों सहित सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। जिसमें लंबित विवेचनाओं को अतिशीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं बाद में सैनिक सम्मेलन कर पूर्व सैनिकों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक देवी पाटन मंडल गोडा डॉ. राकेश सिंह शुक्रवार भिनगा पहुंचे। जिन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने होली के त्योहार व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। लंबित विवेचनों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अपराधों की स्थिति के बारे जानकारी ली। साथ ही लंबित विवेचनाओं का अतिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारित करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने थाना स्तर पर लंबित सभी प्रकार के जमीनी विवादों व अन्य गंभीर मामलों की ग्रामवार सूची बनाकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराने, शस्त्रों के लाइसेंस धारकों एवं शस्त्रों का सत्यापन कराए जाने, गैंगेस्टर के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक थाना क्षेत्र में चुनाव में शांति भंग करने वाले व्यक्तियों की सूची बनाकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

वहीं थाना एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार के शस्त्रों की साफ-सफाई शस्त्रों एवं कारतूसों का भौगोलिक सत्यापन कराने एवं अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिले में कच्ची शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों, जुआरियों एवं अन्य अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था में अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित सभी प्रकार के अपराधों में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी करने, मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कार्यालय में स्थापित शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों को चेक किया। तत्पश्चात सैनिक सम्मेलन आयोजित कर विभिन्न थानों एवं प्रकोष्ठों से आए हुए पुलिस कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की और निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने सोनवा थाने का निरीक्षण भी किया। इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु, एसपी अरविन्द कुमार मौर्य, एएसपी बीसी दूबे, सीओ नगर हौसला प्रसाद, सीओ इकौना महेन्द्र पाल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed