फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Progressive Samajwadi Party raised voice over demands

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मांगों को लेकर उठाई आवाज

Thu, 19 Sep 2019 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Progressive Samajwadi Party raised voice over demands
श्रावस्ती। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित 21 सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ओपी आर्य को सौंपे ज्ञापन में प्रसपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल यादव ने कहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी खराब है। इसमें तत्काल सुधार किया जाए। एक देश एक कानून के तहत महंगे हो चुके पेट्रोल डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए। बिजली की दरों में होने वाली बढ़ोत्तरी को रोका जाए।
विज्ञापन

मीटर व निशुल्क कनेक्शन लगाने के नाम पर हो रही अवैध वसूली बंद की जाए। आवारा पशुओं से होने वाले नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाने के साथ ही उन्हें इससे मुक्ति दिलाई जाए। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार रोका जाए। किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने के साथ ही गन्ना भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को डीजल, खाद, बीज पर सब्सिडी दी जाए। अधिवक्ताओं पर हो हो रहे हमलों को रोकने, उनकी हत्या पर आश्रित को मुआवजा तथा वृद्ध हो चुके अधिवक्ताओं को भत्ता व पेंशन दी जाए।

इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने जिले में रोकी गई पेंशन व अनुदान का तत्काल भुगतान कराने, बेरोजगारों को नौकरी मिलने तक बेरोजगारी भत्ता देने, विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बंद कराने, किसानों का टोल टैक्स माफ कराने, अस्पताल में पर्याप्त दवा उपलब्ध कराने, वाहन चालान के नाम पर अवैध वसूली रोकने, भिनगा में परिवहन निगम डिपो स्थापित करने, गल्ला मंडी व सब्जी मंडी निर्माण कराने, जर्जर मार्गों का निर्माण कराने सहित कई अन्य मांग शामिल हैं। इस मौके पर नवाब अली, अकबर, रामचरन गुप्ता सहित काफी संख्या में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed