Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Problems of 192 disabled people solved in special camp

Shravasti News: विशेष शिविर में 192 दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान

Thu, 09 Apr 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 09 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Problems of 192 disabled people solved in special camp
डीडीआरसी ​भिनगा में आयोजित कैंप में जांच कराते दिव्यांगजन। - फोटो : डीडीआरसी ​भिनगा में आयोजित कैंप में जांच कराते दिव्यांगजन।
श्रावस्ती। दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं के समाधान करने के लिए बुधवार को तीन दिवसीय एकीकृत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 192 दिव्यांगजनों की समस्याओं का समाधान किया गया।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में डीएम के निर्देश पर किया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि शिविर आयोजन का उद्देश्य दिव्यांगजनों को समस्त सुविधा प्रदान करना था। शिविर में 176 आयुष्मान कार्ड, 13 दिव्यांगजन प्रमाणपत्र व तीन मानसिक मंदित दिव्यांगजन को चिकित्सकीय सलाह दी गई। साथ ही फिजियोथेरेपी, बेरा जांच और करेक्टिव सर्जरी के लिए भी चिह्नांकन किया गया। शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति , रेडक्रास सचिव अरुण कुमार मिश्र, रेडक्रास सदस्य पवनेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed