{"_id":"5df51c338ebc3e88062d8f16","slug":"principal-husband-and-son-arrested-for-murder-srawasti-news-lko4977643182","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में प्रधान पति और पुत्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में प्रधान पति और पुत्र गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भंगहा निवासी की हत्या के आरोप में शुक्रवार देर शाम पुलिस ने प्रधान पति व उसके पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो अन्य आरोपी अब भी फरार है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है।
भंगहा बाजार निवासी अमेरिका पुत्र अवधराम का शव 19 सितंबर को भंगहा के पश्चिम पुलिया के नीचे मिला था। जानकारी पर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। कुछ दिन बाद मृतक के पुत्र अरुण कुमार ने अपने पिता अमेरिका की हत्या की आशंका जताते हुए सीजेएम न्यायालय में 156 (3) के तहत वाद दायर किया था।
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कब्र को खोदवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इसमें हत्या की पुष्टि हुई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी व भंगहा ग्राम प्रधान के पति अजीज अहमद तथा उसके पुत्र रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया। बाद में पिता पुत्र को जेल भेजा गया है। वहीं दो अन्य आरोपी साहिल अहमद पुत्र अजीज अहमद व मेहंदी पुत्र अज्ञात की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापा मार रही है।