फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   prevented salaries of 12 health workers

12 स्वास्थ्य कर्मियों का रोका वेतन

Mon, 29 Jul 2019 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
prevented salaries of 12 health workers
श्रावस्ती। सीएमओ द्वारा सोमवार को इकौना व गिलौला क्षेत्र के स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान न सिर्फ उन्हें खामियां देखने को मिली। बल्कि कई स्वास्थ्य कर्मी नदारद भी मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए न सिर्फ चेतावनी दी गई। बल्कि 12 कर्मियों का अनुपस्थिति के दिन का वेतन भी रोका गया है।
विज्ञापन

सीएचसी इकौना का सीएमओ डा. वीके सिंह ने औचक निरीक्षण किया। यहां तैनात ब्लॉक लेखा मैनेजर मकरध्वज द्वारा कैशबुक पेंसिल से भरा गया था। कैशबुक पर हैंडओवर व टेकनओवर नहीं किया गया था। जिस पर चेतावनी देते हुए अधीक्षक को दो दिन में कार्य विभाजन करने को कहा। यहीं एएनएम की बैठक चल रही थी। जिसमें 32 के स्थान पर मात्र 24 एएनएम ही मौजूद मिलीं।
विज्ञापन

बैठक में अनुपस्थित एएनएम किरन बाला, रेखा मिश्रा, सुनीता देवी, मांशी देवी, सुशीला मिश्रा, तबस्सुम, मिसरेखा, गायत्री देवी व मालती पाठक का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशाें तक बाधित कर दिया। बैठक में जेपी गौतम एचएस व अब्दुल हन्नान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी द्वारा हाजिरी ली जानी थी। उनके द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया था। जिनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र में इम्यूनाईजेशन ट्रेकिंग बुकलेट के लिए अभी 26 गांवों में सर्वे नहीं हुआ है। इस पर टीकाकरण कार्य देख रहे अब्दुल हन्नान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी को जानकारी नहीं थी। जिनसे अधीक्षक को स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या सहित प्रेषित करने को कहा है। सीएचसी गिलौला में नियमित टीकाकरण की सायंकालीन बैठक का निरीक्षण किया गया।
बैठक में आठ के सापेक्ष चार सुपरवाइजर ही मौजूद थे। बैठक में कनकेश पाठक स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अनुपस्थित थी। उनके बारे में बताया गया कि वह बीमार है। वहीं आशीष कुमार पांडे ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर के पिता बीमार थे। जिस कारण वह उपस्थित नहीं थे। इन दोनों कर्मचारियों के उपस्थिति पंजिका में आकस्मिक अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं लगा था।

अल्ताफ हुसैन एसटीएस व सुपरवाइजर गिलौला में आये थे। इसके बावजूद उनके द्वारा बैठक में प्रतिभाग नहीं किया गया। शरीफ अंसारी एनएमएस भी बैठक में नहीं आए। इस पर चारों कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed