फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pregnant woman alleges assault and being kicked in the stomach.

Shravasti News: गर्भवती ने पिटाई व पेट पर लात मारने का लगाया आरोप

Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 01 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman alleges assault and being kicked in the stomach.
गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट क्षेत्र की ग्राम पंचायत ददौरा के मजरा शहादतनगर निवासी गर्भवती महिला ने थाने में तहरीर देकर पड़ोसियों पर उनके साथ मारपीट व पेट पर लात मारने का आरोप लगाया है। पीड़िता जहरुलनिशा ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका पड़ोसी के साथ पुराना विवाद है। 31 अगस्त की शाम वह बकरी चराने गई थी। जहां से लौटने पर उनकी बेटी ने पड़ोसी द्वारा झगड़ा करने की जानकारी दी। जब उन्होंने विरोध किया तो पड़ोसी महिलाओं ने गाली-गलौज शुरू कर दिया और उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि विपक्षी महिलाओं ने उनके पेट पर भी लात मारा, इससे गर्भ में पल रहे उनके शिशु को भी नुकसान हो सकता है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed