फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   pradhan and kotedar supporters clashed, 12 injured

प्रधान व कोटेदार पक्ष में भिड़ंत, 12 घायल

Wed, 20 May 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
pradhan and kotedar supporters clashed, 12 injured
श्रावस्ती। भिनगा के हल्लाजोत गोड़पुरवा में वर्चस्व को लेकर कोटेदार व प्रधान पक्ष बुधवार सुबह आपस में भिड़ गए। कुछ ही देर में लाठी व धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान आगजनी भी हुई, जिसमें 12 घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से चार मवेशियों की मौत हो गई। घर में रखा अनाज, कपड़ा व अन्य सामान जल गया। भिनगा पुलिस ने घायलों को सयुंक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया। कमिश्नर व डीआईजी व एसपी ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। घटना स्थल पर पीएसी व पुलिस बल तैनात की गई है।
विज्ञापन

भिनगा कोवाली क्षेत्र के हल्लाजोत गोड़पुरवा में बुधवार सुबह नौ बजे कोहराम मच गया। वहां काफी दिनों से वर्चस्व के लिए संघर्षरत मौजूदा प्रधान व कोटेदार आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में करीब एक घंटे तक लाठी-डंडा व धारदार हथियार चले। प्रधान मोहम्मद चौधरी व कोटेदार तिलकराम यादव के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की माने तो पंचायत चुनाव के बाद से जब से मोहम्मद चौधरी प्रधान पद पर जीते हैं, तभी से उनका तिलकराम यादव से विवाद चल रहा था। प्रधान की हमेशा से शिकायत रहती थी कि कोटेदार तिलकराम यादव उनके लोगों को अनाज नहीं देता, तो तिमलकराम यादव का आरोप रहता था कि प्रधान के लोग अनाज लेकर फर्जी शिकायत करते हैं।
इस बार तिलकराम यादव भी पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। इसलिए दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता जा रहा था। 27 अप्रैल को भी विवाद गंभीर स्थिति लेने वाला था। तभी मौके पर पुलिस पहुंच गई थी, जिसमें कई लोगों के विरुद्ध 151 में कार्रवाई की गई थी।
बुधवार सुबह प्रधान मोहम्मद चौधरी खेतों में काम कर रहा था, तभी कोटेदार तिलकराम यादव ने कुछ साथियों के साथ उस पर धावा बोल दिया था। प्रधान की खेत में पिटाई की सूचना पर गांव से कई महिलाएं व पुरुष उनके बचाव में आ गए थे।
इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें प्रधान सहित शकीना, दुलारा, ननकू, वसीम, कलीम, धुनऊ, पप्पू व शहजाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान किसी ने एक घर में आग लगा दिया। देखते ही देखते 12 घर जलकर राख हो गए। घर में बंधी एक भैंस व तीन बकरियों की झुलसने से मौत हो गई। तीन साइकिल के साथ घर में रखा अनाज व अन्य सामान भी जल कर राख हो गया।
घटना की जानकारी होते ही एएसपी बीसी दुबे टीम के साथ गांव पहुंचे। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा भेजा गया। इनमें कई घायलों की हालत गंभीर है।
एएसपी बीसी दुबे का कहना है कि प्रधान व कोटेदार के बीच वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। इससे पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। घटना में शामिल 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी अनूप सिंह ने बताया कि कोटे की दुकान व प्रधानी को लेकर काफी दिनों से रंजिश चल रही है। कई बार पुलिस ने दोनों पक्ष पर कार्रवाई भी की। मौजूदा समय में हुए विवाद में 39 लोग नामजद किए गए हैं। इनमें 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed