{"_id":"5d110a048ebc3e54af135b88","slug":"power-sub-station-srawasti-news-lko467074778","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी पटरी पर नहीं लौटी ध्वस्त बिजली व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी पटरी पर नहीं लौटी ध्वस्त बिजली व्यवस्था
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शनिवार रात हुई मूसलधार बारिश के बाद जिले की बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो गई। निगम कर्मियों द्वारा कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल करा दी गई जबकि कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास जारी है। वहीं विद्युत उपकेंद्र घोलिया सहित जंगल में जलभराव के कारण सीमावर्ती सिरसिया क्षेत्र की आपूर्ति दूसरे दिन भी ठप रही।
जिले में शनिवार मध्यरात शुरू हुई तेज बारिश रविवार शाम तक जारी रही। इसके चलते 132 केवीए उपकेंद्र भिनगा सहित 33 केवीए इकौना, कटरा, सीताद्वार, गिलौला, भंगहा, भिनगा, घोलिया की आपूर्ति शनिवार रात बाधित हो गई। निगम कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद भिनगा नगर, मछरिहवा, सेमरी, कलेक्ट्रेट सहित कई अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रविवार देर शाम तक बहाल कर दिया गया।
जबकि विद्युत उपकेंद्र घोलिया में जलभराव के कारण सिरसिया विकास क्षेत्र के कारीब 72 गांव की आपूर्ति ठप है। इससे करीब ढाई लाख की आवादी व करीब 10 हजार उपभोक्ता 40 घंटे बाद भी विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित है।
विज्ञापन
इससे लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण सहित लोगों के सेलफोन भी ठप है जिससे लोग अपनों से संपर्क भी नहीं कर पा रहे हैं। वहीं जिन क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल भी है। उन क्षेत्रों में भी शेष लाइनों की मरम्मत के लिए बार-बार की जा रही कटौती के कारण लोग भीषण उमस भरी गर्मी से बेहाल देखे जा रहे हैं।
जिले में शनिवार मध्यरात शुरू हुई मूसलाधार बारिश के बीच कलेक्ट्रेट के लिए लगा 65 किलोवाट का ट्रांसफार्मर जल गया था जिससे कलेक्ट्रेट कार्यालय की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी। सोमवार को बहराइच से नया ट्रांसफार्मर आने के बाद उसे बदला गया जिससे करीब
36 घंटे बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर की बिजली व्यवस्था बहाल हो सकी।
तेज बरसात के कारण कहीं पेड़ की डालियों के लड़ने तो कहीं जलभराव के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई थी। जिन क्षेत्रों में जलभराव कम हुआ है वहां की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। शेष क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास जारी है। उम्मीद है जल्द ही स्थिति पूरी तरह सामान्य हो जाएगी।