{"_id":"6ac2a0b8338974b310098f47","slug":"power-restored-in-300-villages-shravasti-news-c-104-1-slko1011-123567-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 300 गांवों में लौटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 300 गांवों में लौटी बिजली
Mon, 05 Oct 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
भेसरी गांव के पास ग्रामीणों की मदद से बिजली का खंभा खड़ा करते कर्मी
तुलसीपुर। जमुनहा तहसील क्षेत्र में 10 दिन से ठप बिजली आपूर्ति शनिवार देर रात बहाल होने से ग्रामीणों को राहत मिली। उल्लहवा व मल्हीपुर उपकेंद्र से जुड़े 500 गांवों में 300 में आपूर्ति शुरू हो गई, जबकि 200 गांव अब भी प्रभावित हैं। अर्नब तूफान में 130 पोल, 12 ट्रांसफार्मर और 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। इससे पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और रात में सुरक्षा की समस्या बनी थी। अमर उजाला में लगातार खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग ने युद्धस्तर पर काम शुरू किया। दो अक्तूबर को सातवें दिन भी 500 गांवों में बिजली न लौटने की खबर प्रकाशित हुई थी।
यहां बहाल हुई बिजली
जेई विवेक कुशवाहा के अनुसार तुलसीपुर फीडर से असनी, गौसपुर, तुलसीपुर, चंदरखा बुजुर्ग समेत 10 गांव, मल्हीपुर से महरू मूर्तिहा, बदला चौराहा, बोहरवा समेत आठ, तिवारी गांव फीडर से सिटकहना, गिरंट बाजार समेत 15 गांव और भेलागांव फीडर के 200 में 180 गांवों में आपूर्ति बहाल हुई है। शेष गांवों में मरम्मत जारी है।