{"_id":"5f51233e8ebc3e52e4334f35","slug":"police-teams-take-stock-of-banks-security-srawasti-news-lko5383301173","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीमों ने बैंकों की सुरक्षा का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस टीमों ने बैंकों की सुरक्षा का लिया जायजा
विज्ञापन
श्रावस्ती। बैंकों की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा गुरुवार को विशेष अभियान चलाया गया। एसपी के निर्देश पर पुलिसकर्मियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
जिला पुलिस द्वारा गुरुवार को बैंकों की सुरक्षा की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे के नेतृत्व में सिरसिया थाना क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची गई। इस दौरान उन्होंने बैंकों के आसपास, अंदर व बाहर सघन जांच कर बैंकों में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की। वहीं क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद व क्षेत्राधिकारी इकौना तारकेश्वर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी, सायरन के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच की।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से बैंक आने का कारण पूछा। साथ ही उन्हें सुरक्षा की जानकारी देकर जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। जबकि अनावश्यक रूप से मौजूद लोगों को बैंक के आसपास जमावड़ा न लगाने, बगैर मास्क व गमछा लगाए बाहर न निकलने अन्यथा की स्थिति में जुर्माना वसूल करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने मौजूद लोगों को कोरोना से सुरक्षा व बचाव के टिप्स भी बताए। साथ ही पुलिस ने लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क व सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की सलाह भी दी।