{"_id":"6a1f236b46db0899e109d5df","slug":"police-station-in-charge-should-take-land-dispute-seriously-asp-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120576-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद को गंभीरता से लें थाना प्रभारी: एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद को गंभीरता से लें थाना प्रभारी: एएसपी
Wed, 03 Jun 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी चंद्रकेश सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को एसपी कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद, रुपये के लेनदेन आदि से संबंधित 10 से अधिक शिकायतें आईं। एएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को भेजा। एएसपी ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को भूमि विवाद संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने और मौके पर जाकर उनका निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया है। अगर किसी ने लापरवाही बरती को संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन