फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police personnel should perform duty with renewed vigor

नए जोश से कर्तव्य का पालन करें पुलिस कर्मी

Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Police personnel should perform duty with renewed vigor
झंडा दिवस पर एसपी को फ्लैग लगाते एएसपी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पुलिस लाइन के क्वार्टर गारद में शनिवार को पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसपी ने पुलिस कर्मियों को कर्तव्य पालन का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर कर्मियों को पुलिस फ्लैग लगाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने पुलिस कर्मियों से कहा कि आज का दिन उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए ऐतिहासिक महत्व का दिन है। आज के ही दिन 23 नवंबर 1952 को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस व पीएसी को पुलिस ध्वज प्रदान किया था। पुलिस ध्वज हम सभी के गौरवशाली अतीत का जीवंत प्रतीक है।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि यह ध्वज पुलिस विभाग के प्रति निष्ठावान वीर साथियों की जन सेवा, कर्तव्य परायणता, पराक्रम, शौर्य तथा आत्म बलिदान की अनगिनत गाथाओं के बाद प्राप्त हुआ। पुलिस ध्वज को फहराने और उसके प्रति सम्मान प्रदर्शित करते समय हमें आत्म अभिमान की अनुभूति होती है और हम सभी में कर्तव्य निष्ठा की नई ऊर्जा संचरित होती है। जो हमें नए जोश और उत्साह के साथ कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित करती है। इसलिए हमें नए जोश से अपने कर्तव्य का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सौभाग्य की बात है कि पुलिस जैसे बल में आकर हमको कमजोर व पीड़ित व्यक्तियों को न्याय दिलाकर उनकी मदद करने का अवसर मिला है। हमें गर्व के साथ धैर्यपूर्वक न्यायपूर्ण कार्य करते हुए पुलिस विभाग की छवि उज्ज्वल करनी है। इस पुलिस ध्वज की गरिमा बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। क्याेंकि आम जनता की हमसे कुछ न कुछ अपेक्षा रहती है। सभी लोगों की हर समय हमारे ऊपर नजर रहती है। इसी कारण हमारी एक भी गलत हरकत के प्रसारित होने से पूरे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हो सकती है।

हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सत्यनिष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे तथा सभी पीड़ित जन को पूरी संवेदनशीलता, शालीनता और निष्पक्ष दृढ़ता के साथ विधि सम्मत न्याय दिलाने में पूर्ण सहयोग करेंगे। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी भिनगा डॉ. जंगबहादुर यादव, प्रतिसार निरीक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed