फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police is not arresting the murder accused

हत्या आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस

Mon, 15 Mar 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Police is not arresting the murder accused
श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के भरथा रोशनगढ़ निवासिनी एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जिसका मामला दर्ज होने के एक पखवारे बाद भी पुलिस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। ऐसे में मृतका की मां ने सोमवार को एसपी से मिल कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य को दिए शिकायती पत्र में सिरसिया थाना क्षेत्र के कटकुइयां कला निवासिनी निसरुल निंशा पत्नी जुम्मन खां ने कहा है कि उसकी पुत्री की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भरथा रोशनगढ़ निवासी मोहम्मद शमीम, राशिद खां व भूरे खां पुत्रगण मैकू उर्फ अय्यूब व अयूब की पत्नी बिलकिशा और सिरसिया के तालबघौड़ा निवासी मेराज खां के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर एक मार्च को हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

मामला दर्ज होने के एक पखवारे बाद भी सिरसिया पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। वहीं आरोपी पीड़ित व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ऐसे में पीड़िता ने एसपी से आरोपियों को गिरफ्तार करने व उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed