फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police extends help with social worker

सामाजिक कार्यकर्ता संग पुलिस ने बढ़ाया मदद का हाथ

Mon, 06 Apr 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Police extends help with social worker
जरूरतमंदों को खाद्यान्न का पैकेट देते समाजसेवी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जरूरतमंदों की मदद को सामाजिक कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन दोनों आगे आते रहे हैं। सोमवार को गिलौला के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने एक हजार राशन के पैकेट के साथ मास्क व डिटॉल साबुन लोगों तक पहुंचाया। वहीं पुलिस भी अपनी ओर से बनाए गए पुलिस पैकेट जिसमें सोलह किलो खाद्यान्न है, उन्हें जरूरतमंदों तक पहुंचा रही है। इसी प्रकार कई अन्य क्षेत्र से भी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों की मदद करने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

पूरे जिले में 95 फीसदी किसान व मजदूर वर्ग के लोग हैं। जिनके पास आय का साधन या तो खेत से उपजा अनाज या फिर मजदूरी है। इस समय दोनों ही उनके हाथ में नहीं हैं। ऐसे में गिलौला के हड़िल्ला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक कुमार मिश्रा उर्फ मुन्ना भइया जरूरतमंदों के लिए सामने आएं हैं। उन्होंने एक हजार राशन के पैकेट तैयार कराया है। जिसमें चावल, दाल सहित घर के सभी जरूरी सामान के साथ हाथ धुलने के लिए साबुन व संक्रमण से बचने के लिए मास्क रखा गया है।
विज्ञापन

इन पैकेटों में दो पैकेट तहसील इकौना के हवाले कर दिया। ताकि वह इसे जरूरतमंदों तक पहुंचा सके। शेष वाहनों में लाद कर इसे गांव गांव पहुंचा रहे हैं। सोमवार को उन्होंने कैंप लगा कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए 90 लोगों के पैकेट उपलब्ध कराया। इस दौरान उनके साथ नीरज पांडे, अंकुर मिश्रा, विश्वरतन शुक्ल, मोहम्मद असलम व अकरम सहित कई अन्य लोग शामिल रहे। जबकि इकौना नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता उर्फ गुड्डू, पूर्व विधायक श्रावस्ती हाजी मोहम्मद रमजान, मिश्रा सेवा अस्पताल ने गरीबों की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। जबकि श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे क्षेत्र के गरीबो को राशन वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्ज के साथ गरीबों के लिए बन रहे अन्नदूत
पुलिस इस लॉकडाउन में लोगों के लिए किसी कर्मदूत से कम नहीं है। अपना फर्ज निभाने के साथ साथ वह गरीबों के लिए अन्नदूत का भी काम कर रहे हैं। जहां से लोगों के समस्या में होने की खबर आती है, वहां जिले की पुलिस अपना पुलिस पैकेट लेकर पहुंच रही है। जिसमें लगभग सत्रह किलो अनाज है। जिससे चार व्यक्तियों का परिवार एक सप्ताह गुजारा कर सकता है। इस अन्नदूत की भूमिका में एएसपी बीसी दुबे जगह जगह पर दिख जाते हैं। जहां अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लोगों की मदद करते हैं। सोमवार जहां उन्होंने इकौना के रमवापुर पुलिस चौकी में धार्मिक गुरु व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करके लाकडाउन का पालन करने, बाहर से आए लोगों की सूचना देने की नसीहत दिया। वहीं वीरपुर चौराहा स्थिति इलाहाबाद व आर्यावर्त बैंक में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ पढ़ाया। इसके बाद श्रावस्ती बलरामपुर बार्डर पर बनाए गए चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण करके वहां लाकडाउन की स्थिति का जायजा ले ही रहे थे कि उन्हें फोन पर सूचना मिली कि इकौना वीरपुर के पास गांव में तीन महिलाओं के पास खाने को कुछ नहीं है। उनके पास राशन कार्ड भी नहीं है। जिससे उनको मदद मिल सके। इस सूचना के बाद वह वीरपुर की ओर निकल गए। जहां तीनों महिलाओं को चौकी पर बुलाकर उन्हें पुलिस पैकेट देते हुए रमवापुर पुलिस चौकी प्रभारी को निर्देशित किया कि कुछ दिन बाद पुन: इन महिलाओं के घर किसी को भेज कर पता करें। यदि आवश्यकता हो तो पुन: राशन पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed