फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   police arrested four criminals one injured due to bullet shot In Shravasti during encounter

UP News: एसयूवी सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल... चार गिरफ्तार; लूट का माल बरामद

Tue, 26 Nov 2024 11:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Nov 2024 11:48 AM IST
सार

एसयूवी सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूट का माल बरामद हुआ। 

विज्ञापन
police arrested four criminals one injured due to bullet shot In Shravasti during encounter
मौके पर मौजूद पुलिस टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में मंगलवार तड़के एसयूवी सवार बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान एक बदमाश को पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, तीन अन्य बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से एसयूवी, तमंचा, कारतूस, खोखा और नकदी बरामद किया गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  मुठभेड़ नगर कोतवाली क्षेत्र में बनवरिया मोड़ के पास हुई।

विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि सोमवार देर रात सूचना के बाद नगर कोतवाली, देहात कोतवाली और एसओजी टीम ने बदमाशों की घेराबंदी की गई। तड़के करीब 3:30 बजे कटहाघाट के पास बनवरिया मोड़ पर एसयूवी व बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया

बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभिनव उर्फ रौनक सिंह के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। मौके से भाग रहे अन्य तीन बदमाशों को दौड़ाकर दबोचा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से एसयूवी, बाइक, तमंचा, कारतूस, खोखा, 25 हजार रुपये की नकदी और दो मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस का दावा है कि घायल बदमाश अभिनव प्रताप सिंह उर्फ रौनक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज है। शातिर बदमाश लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। नगर कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अन्य बदमाशों के आपराधिक इतिहास जुटाए जा रहे हैं। 

बदमाशों की हुई पहचान

नगर कोतवाली मनोज पाठक, देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी शादाब आलम की अगुवाई में परसपुर इलाके के नंदौर निवासी अभिनव प्रताप सिंह उर्फ रौनक, आकाश सिंह के अलावा थाना कोतवाली नगर के न्यू मेवातियान निवासी रिषभ सिंह के अलावा कटरा बाजार के परसौना डिहवा निवासी आदर्श पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed