फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Police alert to prevent hooliganism on New Year

Shravasti News: नव वर्ष पर हुड़दंग रोकने के लिए पुलिस सतर्क

Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police alert to prevent hooliganism on New Year
श्रावस्ती। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बाद भी लोग नववर्ष के मौके पर 31 दिसंबर व एक जनवरी को जश्न मनाने की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए शहर के प्रमुख बाजारों सजाया संवारा जा रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन भी जश्न की आड़ में हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने की कवायद में जुटा है। इसके तहत ही शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था का माहौल कायम बनाए रखने के लिए अलर्ट जारी किया गया। साफ तौर पर चेताया गया है कि यदि जश्न के नाम पर किसी ने भी अमन चैन का माहौल बिगाड़ा तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने इस दौरान शहरवासियों से कानून व्यवस्था की स्थित कायम बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करने की अपील भी की है। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार नए साल में रात दस बजे के बाद डीजे एवं अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों को बजाने पर पूरी सख्ती के साथ रोक रहेगी। साथ ही निर्धारित समयावधि में भी इसकी ध्वनि इतनी ज्यादा न रख जाए जिससे किसी और को परेशानी उठानी पड़े।
विज्ञापन

बताया कि नए साल का जश्न मनाने के जोश में होश खो देने वालों से निपटने के लिए पूरे जिले में शनिवार को शाम पांच बजे से ही सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीमें शराब पीने वालों की चेकिंग भी ब्रीद एनलाइजर व अन्य जरूरी उपकरण की मदद से करेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, रास्तों, पार्कों, चौराहों, होटलों, सिनेमा हाल एवं मॉल, मोहल्ले के नुक्कड़ों, बस अड्डों आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी के लिए पुलिस टीमें तैनात रहेगी। ताकि शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed