फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Plowing of crop at Holika Dahan site

Shravasti News: होलिका दहन स्थल पर लगी फसल जोतवाई

Mon, 27 Feb 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 27 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Plowing of crop at Holika Dahan site
जमुनहा (श्रावस्ती)। शिकारी चौड़ा गांव में होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण कर सरसों बोई गई थी। इसकी शिकायत के बाद एसडीएम ने भूमि की पैमाइश कराई थी। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण न हटाए जाने पर सोमवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी ने ट्रैक्टर से भूमि पर लगी सरसों की फसल को जोतवा दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा में गाटा संख्या 1290 होलिका दहन स्थल के नाम पर दर्ज है। जिस पर गांव के ही बांकेलाल वर्मा ने कब्जा कर रखा था। उक्त भूमि पर बांकेलाल ने सरसों की फसल लगा रखी थी। जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी जमुनहा सौरभ शुक्ला से की थी। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने राजस्व टीम को भेज कर भूमि की पैमाइश कराया जिसमें आरोप की पुष्टि होने के बाद बांकेलाल को कब्जा हटाने की नोटिस दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी बांकेलाल ने न तो कब्जा हटाया और न ही भूमि को खाली किया। इस पर एसडीएम के निर्देश के बाद सोमवार को मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार जमुनहा शुभम तिवारी व प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर रामपाल यादव ने ट्रैक्टर मंगवा कर होलिका दहन स्थल पर लगी सरसों की फसल को जोतावा कर भूमि को खाली करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed