{"_id":"68d1a3fd9f026523400a5762","slug":"players-became-champions-by-winning-17-medals-shravasti-news-c-104-1-srv1004-114352-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 17 पदक जीत चैंपियन बने खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 17 पदक जीत चैंपियन बने खिलाड़ी
Tue, 23 Sep 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीतने के बाद मेडल दिखाते खिलाड़ी। - स्रोत: प्रशिक्षक
वीरपुर। कानपुर जिले में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिले के 17 खिलाड़ियों ने 13 स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीतकर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
केएफएन फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कानपुर के रॉयल ड्रीम वर्ल्ड इंटर कॉलेज में नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 20 व 21 सितंबर को किया गया। इसमें प्रशिक्षक सूर्य प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में जिले के 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
खिलाड़ियों ने 17 पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन टीम ट्रॉफी अपने नाम कर ली। स्वर्ण पदक विजेता बालिका वर्ग की खिलाड़ियों में अंशिका गोस्वामी, आस्था मौर्या, बालक वर्ग में आशुतोष त्रिपाठी, विशेष शाही, हार्दिक उपाध्याय, नितिन पटवा, आदित्य यादव, आदर्श तिवारी, आलोक वर्मा, दीपक गोस्वामी, दीपांशु तिवारी, गौरव सिंह, अंशुमान शामिल हैं।
विज्ञापन
रजत पदक विजेता बालिका वर्ग में अंजलि गोस्वामी व बालक वर्ग में शिवांश मिश्रा व अहम शुक्ला शामिल हैं। इसी तरह नीरज ने कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।