{"_id":"60fd9c418ebc3e5848099554","slug":"plans-could-not-get-off-the-ground-srawasti-news-lko5884584197","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरातल पर नहीं उतर सकीं योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरातल पर नहीं उतर सकीं योजनाएं
विज्ञापन
श्रावस्ती। सरकार द्वारा सभी घरों तक पाइप लाइन के सहारे पानी पहुंचाने की घोषणा की गई है। जो अभी दूर की कौड़ी ही लग रही है। पूर्व में भी हर घर को पानी पहुंचाने के लिए बनाई गई योजनाएं अब तक जिले में परवान नहीं चढ़ सकी है। ऐसे में लोगों को इन घोषणाओं पर यकीन नहीं हो रहा है। कई गांवों में स्थापित ओवरहेड टैंक आज भी लोगों के लिए सफेद हाथी ही साबित हो रहे हैं। जिले में स्थापित राजकीय हैंडपंप आधे से अधिक खराब पड़े हैं या तो वह मामूली खराबी के कारण पानी नहीं दे रहे या फिर वह पूरी तरह से निष्प्रयोज्य हो चुके हैं। जिनकी मरम्मत न होने के कारण लोग उनमें अपने मवेशी बांध रहे हैं। कई स्थानों पर लगे हैंडपंपों की पाइप निकाल कर लोगों ने अपने उपयोग में ले लिया है। जहां पेयजल के लिए लोगों को कम गहराई वाले निजी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।
यही स्थिति ओवरहेड टैंकों की भी है। मुख्य गांव सहित आसपास के गांवों को पाइप लाइन के सहारे जलापूर्ति देने के लिए स्थापित कराए गए ओवरहेड टैंक अपना मूल उद्देश्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। कई गांवों में टैंक स्थापित होने के बावजूद आसपास के ग्रामीण इसके लाभ से वंचित हैं। गिलौला व कटरा बाजार में स्थापित टैंक से आसपास गांवों को अब तक जोड़ा नहीं जा सका है। मल्टी सेक्टोरियल डेवलेपमेंट प्रोग्राम के तहत अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव में स्थापित टैंक भी उद्देश्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। जमुनहा के ग्राम जमुनहा भवनियापुर के मजरा द्वारिका गांव बाग में दो वर्ष पूर्व टैंक का निर्माण प्रारंभ कराया गया था। जिससे करीब 15 हजार आबादी को जलापूर्ति देने की योजना थी। लेकिन अब तक जमुनहा बाजार, जमुनहा गांव, द्वारिकागांव, द्वारिकागांव बाग (विधायक पुरवा), रानीपुरवा, नई बस्ती, भवनियापुर, काशीराम पुरवा, बड़का फतेहपुर, ईदगाह मार्ग पर ही अधूरी पाइप लाइन लगाई जा सकी है। रामजानकी मन्दिर से काली मंदिर व आयुर्वेदिक अस्पताल, प्राथमिक विद्यालय जमुनहा द्वितीय, जमुनहा पुलिस चौकी, बीआरसी जमुनहा, वार्ड नंबर तीन के मुख्य चौक बाजार से भरत मिलाप चौराहा वाया बासुदेव चौराहा के घर के पीछे पाइप नहीं बिछी है।
इतना ही नहीं एसएसबी कैम्प जमुनहा के पास नई बस्ती जमुनहा में पाइप व कनेक्शन नहीं हुआ है। ऐसे में सरकार की ओर से हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए की घोषणा अभी दूर की कौड़ी ही प्रतीत हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक कई गांवों में पाइप लाइन नही बिछी है, कुछ मजरों में पाइप लाइन बिछने के बाद कनेक्शन नहीं दिया गया है। अधूरी पाइप लाइन बिछा कर ठेकेदार गायब हो गए है। ऐसे में नई योजना लोगों का कितना भला करेगी। अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने बताया कि किन कारणों से जलापूर्ति नहीं हो सकी है, इसकी जांच कराई जाएगी। अधूरे कार्य पूरा कराकर घरों तक जलापूर्ति बहाल कराई जाएगी।