फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Permission to open shop five days a week

हफ्ते में पांच दिन दुकान खोलने की मिले अनुमति

Tue, 14 Jul 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Permission to open shop five days a week
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना नगर के व्यापारियों ने मंगलवार को एसडीएम से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने रोस्टर को निरस्त कर सामान्य रूप से बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की। इसके समर्थन में व्यापारियों ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्र को सौंपे ज्ञापन में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष कन्हैया कसौंधन ने कहा है कि सूबे के मुख्यमंत्री की ओर से शनिवार व रविवार दो दिन लॉकडाउन रखने का फैसला लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री की ओर से पांच दिन दुकान खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा है कि जिला अधिकारी के पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार एक पटरी की दुकान एक दिन खोली जाती है और दूसरे दिन दूसरी पटरी की दुकानें खोली जाती है। यदि यह रोस्टर लागू रहा तो इससे एक पटरी की दुकानें सप्ताह में दो दिन तथा दूसरी पटरी की दुकानें सप्ताह में तीन दिन ही खुल पाएंगी। इससे व्यापारियों को एक माह में मात्र दस दिन दुकान खोलने का मौका मिलेगा। इससे सभी व्यापारी को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में व्यापारियों ने एसडीएम के माध्यम से डीएम से हस्तक्षेप कर तीन जुलाई को जारी रोस्टर को निरस्त कर प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक दोनों पटरियों की दुकानें खोलने के आदेश जारी करने की मांग की है। इस दौरान व्यापारियों ने मांग के समर्थन में मंगलवार को नगर की सभी दुकानों को पूरी तरह से बंद रखा। इसके साथ ही अपने-अपने दुकानों पर खड़े होकर जिला प्रशासन से दोनों पटरियों की दुकानों को खोलने की मांग भी की। इस मौके पर अनिल नैय्यर, एहसान चौधरी, आलमगीर आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed