{"_id":"5dc99cc68ebc3e5b0b55538a","slug":"performance-of-electrical-workers-against-pf-scam-srawasti-news-lko4917106135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ घोटाले के विरोध में विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ घोटाले के विरोध में विद्युत कर्मियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
भिनगा उपकेंद्र में प्रदर्शन करते विद्युत कर्मी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। पावर कारपोरेशन में हुए पीएफ घोटाले को लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों में आक्रोश है। ऐसे में सभी ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले सोमवार को विद्युत उपकेंद्र भिनगा में धरना-प्रदर्शन किया। मांग की गई कि राज्य सरकार यह गारंटी दे कि पीएफ का पैसा सुरक्षित है। अन्यथा 14 नवंबर को शक्ति भवन परिसर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
भिनगा में धरना-प्रदर्शन के दौरान रामधन वर्मा ने कहा कि निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों के पीएफ के पैसे में घोटाला किया गया है। इससे अधिकारियों व कर्मचारियों के सामने इस पैसे को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
निगम के सभी कर्मी जान जोखिम में डाल कर लोगों को बाधा रहित बिजली आपूर्ति मुहैया कराते हैं। इस दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में तमाम लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा। अधिकारियों व कर्मचारियों को पीएफ का पैसा ही उनकी पूंजी के रूप में एकमुश्त मिलती है जिसमें हुए घोटाले के बाद हमें अपना भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
प्रमोद चौरसिया ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों को देखते हुए सख्त से सख्त कदम उठाए नहीं तो अधिकारियों व कर्मचारियों का भविष्य अंधकारमय होने से बचाया नहीं जा सकेगा। सहायक अभियंता मनीष गौड़ ने कहा कि राज्य सरकार यह गारंटी दे कि उनके द्वारा जमा किया गया पीएफ खाते का पैसा सुरक्षित है। साथ ही इस पैसे का भुगतान राजकीय कोष से किया जाएगा।
इसके साथ ही कर्मियों ने एक स्वर में मामले की सीबीआई जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कर्मचारियों ने मांगें न पूरी होने पर 14 नवंबर को शक्ति भवन परिसर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर तिलकराम, राजेंद्र प्रसाद अवस्थी, दिग्विजय सिंह सहित कई अन्य निगम कर्मचारी मौजूद रहे।