फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People trying to watch Ramlila's staging

रामलीला का मंचन देखने को जुटे लोग

Fri, 11 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
People trying to watch Ramlila's staging
भिनगा में आयोजित राजतिलक के दौरान मौजूद रामदरबार। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शुरू हुआ रामलीला का मंचन शुक्रवार को प्रभु श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान रामलीला मैदान में मंचन के अंतिम दिन पूर्व विधायक ने प्रभु श्रीराम की आरती उतारी। इस दौरान पूरा रामलीला मैदान श्रद्धालुओं से भरा रहा।
विज्ञापन

भिनगा स्थित मैदान में रामलीला मंचन के अंतिम दिन शुक्रवार को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का राजतिलक हुआ। इस दौरान प्रभु श्रीराम जनक नंदनी सीता के साथ सिंहासन पर विराजमान हुए। उनका गुरुजनों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच राजतिलक किया। इस दौरान भरत, लक्ष्मण व शत्रुघ्न राम भक्त हनुमान के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

राजतिलक के बाद भिनगा में पूर्व विधायक राजा चंद्रमणिकांत सिंह व इकौना में ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश पांडेय ने श्रीराम की आरती भी उतारी। भिनगा में पूर्व विधायक ने कहा कि दशहरा असत्य व अधर्म पर सत्य व धर्म के विजय का प्रतीक है। राम के चरित्र से हमें आदर्श पुत्र, आदर्श पति, आदर्श भाई, आदर्श राजा के कर्तव्यों की सीख मिलती है। साथ ही हमें साहस, वीरता व शक्ति की प्रेरणा भी मिलती है। इसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि रामायण से हमें अपने धर्म, परिवार, कुटुंब व समाज के लिए कुछ करने की सीख मिलती है। श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ ही बधाई गीत गाए गए और रामलीला मैदान में रंग बिरंगी आतिशबाजी की गई। वहीं भिनगा में कलाकारों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

वहीं जमुनहा में भी गुरुवार रात श्रीराम का राज्याभिषेक किया गया। जिसे देखने के लिए भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। इसके साथ ही जिले में रामलीला का मंचन संपन्न हुआ। इस मौके पर भिनगा में रामलीला समिति के तपानाथ तिवारी, योगेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष रामरूप गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता मणि प्रताप सिंह दिनेश सोनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed