फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People scared of earthquake, Nepal remained the focal point

Shravasti News: भूकंप के झटके से सहमे लोग, नेपाल रहा केंद्र बिंदु

Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 04 Oct 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
People scared of earthquake, Nepal remained the focal point
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार दोपहर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इससे डरे-सहमे लोग घरों, कार्यालय व दुकानों से बाहर निकल आएं। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


जिले में मंगलवार को सामान्य दिनों की भांति लोग अपने कामों में व्यस्त थे। कोई सरकारी कार्यालय में कामकाज निपटा रहा था, तो कोई घर में आराम कर रहा था। व्यापारी अपनी दुकानों पर व्यस्त थे, तो बच्चे भी कहीं पढ़ाई तो कहीं खेल रहे थे। इस बीच दोपहर 2:51 पर धरती अचानक दो बार हिली। बिस्तर या कुर्सी पर बैठे लोगों को लगा कि कोई उन्हें हिला रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने दो बार भूकंप के झटके महसूस किए। इससे डरे सहमे लोग घरों, कार्यालय व दुकानों से बाहर निकल आए। झटके हल्के होने से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 दर्ज की गई। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल का भाटेखोला था। विशेषज्ञ अरुण कुमार के मुताबिक भूकंप से कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed