{"_id":"5dc4507b8ebc3e5af33b7af9","slug":"people-of-all-religions-should-maintain-brotherhood-and-harmony-srawasti-news-lko490994434","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी धर्म के लोग बनाए रखें भाईचारा व सौहार्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी धर्म के लोग बनाए रखें भाईचारा व सौहार्द
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान मौजूद डीएम, एसपी व अन्य।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। अयोध्या मुद्दे में सर्वोच्च न्यायालय कभी भी अपना फैसला सुना सकता है। ऐसे में सभी धर्म व समुदाय के लोग आपसी भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द का वातावरण बनाए रखे। जो व्यक्ति कानून तोड़कर समाज को खतरे में डालने का प्रयास करेगा, उसे कड़ा दंड भुगतना पड़ेगा। ऐसे में अमन चैन बनाए रखने के लिए सभी धर्मों व संगठनों के पदाधिकारी तथा संभ्रांत नागरिक जिला प्रशासन का सहयोग करें। यह बातें गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित केंद्रीय शांति समिति की बैठक में डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से कही।
बैठक में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि जिले में अमन चैन व शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह निष्पक्ष भाव से कार्य करेगा। आप सभी समाज के स्तंभ हैं। राष्ट्रहित व समाजहित के लिए सद्भाव बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
यदि कोई छोटी सी घटना घटित होती है तो उसका बड़ा रूप होने से स्थानीय लोगों को ही घाटा होता है। इसलिए संभ्रांत लोगों की जिम्मेदारी है कि वह अपने स्तर से आसपास के लोगों से कोर्ट की ओर से दिए गए निर्णय को मानने के लिए उनसे अपील करें।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण जिला में पैनी निगह रखनी होगी। जिसमें लोग सहयोग करें। यदि किसी असामाजिक तत्व की ओर से सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा हो तो तत्काल इसकी सूचना निकट के थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम अथवा डीएम एसपी को दें, ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।
एसपी अनूप सिंह ने कहा कि किसी भी ऐसे संदेश को जिससे आपसी सौहार्द प्रभावित होने की संभावना हो कदापि सोशल मीडिया पर शेयर न करें। अन्यथा आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। न्यायालय का निर्णय आने पर ज्यादा खुशी या विरोध में नारेबाजी, धरना प्रदर्शन स्वीकार नहीं होगा, क्याेंकि जिले में पहले से ही निषेद्याज्ञा लागू है।
अमन चैन बिगाड़ने वालों की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दें। बैठक में सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय, एएसपीबीसी दूबे, सभी एसडीएम, सीओ, थाना प्रभारी व सभी धर्मगुरु व गणमान्य मौजूद रहे।