फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People gathered in Chief Minister's public health fair

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में उमड़े लोग

Sun, 02 Feb 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
People gathered in Chief Minister's public health fair
श्रावस्ती। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत जिले में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरिहरपुररानी में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने की। वहीं अन्य पीएचसी पर मेले की शुरुआत जन प्रतिनिधियों ने की।
विज्ञापन

हरिहरपुररानी में आयोजित मेले में जिलाधिकारी यशु रुस्तगी ने कहा कि रविवार को सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवायें बंद रहती हैं। केवल इमरजेंसी सेवायें ही मरीजों को मिलती हैं। इससे रविवार को इलाज के लिए मरीजों को भटकना पड़ता था। उनकी परेशानियों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मेले में जरूरी पैथालॉजी की जांचों की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही पात्र लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरण, गर्भावस्था तथा प्रसव कालीन परामर्श व सेवाएं, पूर्ण टीकाकरण परामर्श व सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया की रोकथाम व बचाव एवं उपचार की जानकारी दी जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने ने कहा कि स्वास्थ्य मेले में एलोपैथिक चिकित्सक अनिवार्य रुप से मौजूद रहेंगे, वहीं आयुष, होम्योपैथी, यूनानी पैरामेडिकल स्टाफ उपस्थित रहेगा। यहां क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम, लेप्रोसी उन्मूलन कार्यक्रम की भी जानकारी मरीजों को दी जायेगी। इस मौके पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed