{"_id":"63bafad8df7f7d2cb7554213","slug":"people-faced-power-crisis-for-24-hours-in-sirsia-srawasti-news-lko6656964174","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: सिरसिया में 24 घंटे लोगों ने झेला बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: सिरसिया में 24 घंटे लोगों ने झेला बिजली संकट
विज्ञापन
श्रावस्ती। कड़ाके की ठंड के बीच जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। एक तरफ जहां सिरसिया फीडर की विद्युत आपूर्ति विगत 24 घंटे से बाधित है। वहीं अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेतहाशा विद्युत कटौती ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। इसका असर आमजन के साथ छात्रों, व्यापारियों व किसानों पर पड़ने लगा है। जिससे लोगों में निगम के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।
सीबीएससी बोर्ड की परीक्षाएं अगले माह में प्रारंभ होंगी। जबकि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च में प्रस्तावित हैं। प्री बोर्ड परीक्षाएं अगले माह से प्रारंभ होगी। छात्र घर में परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं। जिसमें अघोषित बिजली कटौती बाधा डाल रही है। विद्युत उपकेंद्र घोलिया से मिलने वाले सिरसिया फीडर की विद्युत आपूर्ति शुक्रवार देर शाम बाधित हो गई थी। जो शनिवार रात तक बहाल नहीं हो सकी।
ऐसे में लोगों के घरों में लगे विद्युत उपकरण ठप हो गए। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। लगातार आपूर्ति बाधित होने से लोगों के सेलफोन भी खामोश हो गए। यही स्थिति जिले के अन्य क्षेत्रों की भी है। जहां भोर में होने वाली विद्युत कटौती सुबह 11 बजे के बाद बहाल हो रही है। वहीं शाम को बिजली कटौती होने के बाद उपभोक्ताओं को रात नौ बजे तक आपूर्ति बहाल होने का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
यही स्थिति जिले के अधिकांश गांवों की है। जहां उपभोक्ताओं को रोस्टर की आधी बिजली भी नसीब नहीं हो रही। कड़ाके की ठंड में सुबह-शाम आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर व्यापार पर भी पड़ रहा है। जरूरत के वक्त आपूर्ति न होने से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
बिजली के सहारे गेहूं आदि फसल की सिंचाई करने वाले किसानों को घंटों खेतों में बैठकर बिजली का इंतजार करना पडता है। इस बारे में अधिशाषी अभियंता विद्युत डीपी सिंह का कहना है कि सिरसिया क्षेत्र की आपूर्ति बहाल करा दी गई है। रही बात अघोषित कटौती की तो अधिभार के कारण यह समस्या हो रही है। संवाद