फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Pay special attention to the cleanliness of the police line premises including the parade ground

श्रावस्ती: परेड ग्राउंड सहित पुलिस लाइन परिसर की सफाई व्यवस्था पर दें विशेष ध्यान

Sat, 18 Feb 2023 06:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to the cleanliness of the police line premises including the parade ground
श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सुबह परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई व कर्मचारियों से ड्रिल कराई। साथ ही सभी को ड्रिल कमांड सीखने के लिए बताया गया। इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिलीं खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी में रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने व जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। वाहन चालकों से वाहन की लाइटों को दुरुस्त रखने व सीमित गति में सुरक्षित वाहन चलाने को कहा। उन्होंने क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता भी जांची।
विज्ञापन

एसपी ने डीसीआर, बैरक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। जहां मिलीं कमियों को दुरुस्त करने व सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया। आदेश कक्ष में एसपी ने सभी गार्द रजिस्टरों को चेक कर गार्द सुरक्षा के संबंध में सभी गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। शस्त्रागार में शस्त्रों का निरीक्षण करते समय होमगार्ड विभाग को दिए गए शस्त्रों का सत्यापन कराने के लिए हेड आर्मोरर को निर्देश दिया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधि कारी व कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed