फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Patients with fever and stomach ache increased

Shravasti News: बुखार व पेट दर्द के मरीज बढ़े

Tue, 14 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 14 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever and stomach ache increased
इकौना सीएचसी में परचा बनवाने के लिए लगी लाइन। - संवाद
वीरपुर। इकौना सीएचसी में सोमवार को मरीजों की लंबी कतार दिखी। बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। भीड़ अधिक होने से परचा बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को भले ही मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन कर लोगों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाती है, किंतु विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से अवकाश के बाद ओपीडी शुरू होने पर इकौना सीएचसी पर मरीजों की भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही परचा काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई। परचा बनते ही मरीज चिकित्सक के कक्ष के बाहर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा करते नजर आए। दवा वितरण काउंटर हो या पैथोलॉजी, हर जगह मरीज व तीमारदारों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. अवनीश तिवारी ने बताया कि इस समय बुखार व पेट दर्द के मरीजों की संख्या अधिक है। कारण यह कि मौसम परिवर्तन के साथ लोग अभी खान-पान व रहन-सहन पूरी तरह बदल नहीं कर सके हैं। रात में हल्की ठंड होती है और लोग पंखा चलाकर सोते हैं। चटख धूप झेल कर छांव में आते ही लोग ठंडे पानी का सेवन कर लेते हैं।


यही बुखार व सर्दी-जुकाम आदि का कारण बन रहा है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह पंखा व कूलर धीमी गति में चलाएं। दिन हो या रात, ठंडे पेय पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें। बीमारी के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed