फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Passenger bus saved from overturning on dilapidated route

जर्जर मार्ग पर पलटने से बची यात्री बस, यात्रियों में हड़कंप

Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Passenger bus saved from overturning on dilapidated route
जमुनहा(श्रावस्ती)। बहराइच जमुनहा मुख्य मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। मार्ग पर बने गड्ढ़े के कारण अक्सर दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है। इसके बावजूद मार्ग मरम्मत नहीं हो रही है। इसके चलते लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को विवश हैं। ऐसा ही कुछ मंगलवार को भी देखने को मिला। जब यात्रियों को लेकर आ रही बस मल्हीपुर स्थित बैंक के सामने पलटने से बाल-बाल बची। इसके बाद यात्रियों में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

जमुनहा-बहराइच मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। करीब 38 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर सफर करने वाले चार घंटे में बहराइच से जमुनहा पहुंच रहे हैं। मार्ग पर जगह जगह बने गड्ढे व व्याप्त कीचड़ व जलभराव के कारण अक्सर वाहन फंसते रहते हैं। कई बार मार्ग पर बस व ट्रक जहां पलटने से बाल-बाल बचे। वहीं दो पहिया वाहन सवार अक्सर गिर कर घायल हो रहे है। मार्ग जर्जर होने के कारण लोग अब इस पर सफर करने से भी कतराने लगे हैं। ऐसा ही कुछ सोमवार को मार्ग पर देखने को मिला।
विज्ञापन

जब बहराइच से जमुनहा आ रही एक प्राइवेट बस मल्हीपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के निकट बने गड्ढे के कारण कीचड़ मे फंस गई। इस दौरान चालक द्वारा जब बस निकालने का प्रयास किया गया तो वह पलटने से बाल-बाल बची। इससे बस में मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों की चीख पुकार पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह सभी को बस से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उनके गंतव्य तक भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed