फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Panchayat building and Anganwadi center being built with sand

रेत व पहाड़ी नाले की बालू से बन रहा पंचायत भवन व आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 03 Sep 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building and Anganwadi center being built with sand
श्रावस्ती। विकास कार्यक्रमों की समीक्षा के दौरान भले ही डीएम व सीडीओ द्वारा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कराने का सख्त निर्देश दिया जा रहा हो। मगर इसका धरातल पर अनुपालन नहीं हो रहा है। इसका प्रमाण सिरसिया के ग्राम चांदगढ़ी व सोहेलवा के जरवलिया में देखा जा सकता है। जहां आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवन के हो रहे निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट व खेत की रेत तथा पहाड़ी नाले की बालू का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिरसिया क्षेत्र के ग्राम सिरसिया के मजरा चांदगढ़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें कार्यदायी संस्था व ठेकेदार द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। छह लाख 92 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस केंद्र में ठेकेदार द्वारा मौरंग के स्थान पर पहाड़ी नाले की बालू व खेत की रेत का इस्तेमाल किया जा रहा है। इतना ही नहीं भवन निर्माण में ठेकेदार द्वारा पीले ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं क्षेत्र के ही ग्राम सोहेलवा के मजरा जरवलिया में पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। यहां भी ठेकेदार द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा निर्माण में लाल मौरंग के स्थान पर नाले की सफेद बालू व पीले ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इससे भवन के अस्तित्व पर निर्माण के साथ ही संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों स्थानों पर हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करने की जरूरत न तो कार्रदायी संस्थाओं के अधिकारी महसूस कर रहे हैं और न ही बाल विकास परियोजना व पंचायतराज विभाग के अधिकारियों द्वारा है। ऐसे में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी टीके शिबु व सीडीओ कुमार हर्ष से हस्तक्षेप कर गुणवत्ता की जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed