{"_id":"5e3854658ebc3e4b220742b9","slug":"panchat-byelaction-srawasti-news-lko5064905116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनवरयिा में 57 व बालापुर में 58 प्रतिशत लोगों ने प्रधान पद के लिए किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनवरयिा में 57 व बालापुर में 58 प्रतिशत लोगों ने प्रधान पद के लिए किया मतदान
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में सोमवार को जमुनहा के बालापुर व मनवरिया भोजा में प्रधान पद के लिए मतदान कराया गया। इस दौरान मनवरिया भोजा में 57 प्रतिशत तो बालापुर में 58 प्रतिशत लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना पांच फरवरी को सुबह आठ बजे से कराई जाएगी।
गौरतलब है कि जमुनहा विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालापुर के प्रधान राजितराम की मौत हो गई थी। इसी विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनवरिया बोझा की ग्राम प्रधान आयशा बेगम की भी मौत हो गई थी। इससे इन दोनों ग्राम पंचायतों में प्रधान का पद रिक्त हो गया।
बालापुर अन्य पिछड़ा वर्ग व मनवरिया भोजा महिला वर्ग के लिए आरक्षित है जिसके लिए सोमवार को मतदान कराया गया। बालापुर में प्रधान पद के लिए प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 62 व 63 पर मतदान हुआ। यहां कुल 1300 मतदाता थे जिनमें से 58 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार भिनगा राजकुमार पांडे व राजस्व निरीक्षक जमुनहा रामधीरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं मनवरिया भोजा प्राथमिक विद्यालय में मतदान के लिए तीन बूथ बनाये गए थे। यहां बूथ संख्या 79 पर 697 के सापेक्ष 410 लोगों ने मतदान किया। वहीं बूथ संख्या 80 पर 844 के सापेक्ष 436 तथा बूथ संख्या 81 पर 603 के सापेक्ष 332 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान के दौरान पूरे समय उपजिलाधिकारी जमुनहा आरपी चौधरी, क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद, मजिस्ट्रेट तहसीलदार इकौना एसडी पांडे व सेक्टर मजिस्ट्रेट पन्नालाल एडीओ कोऑपरेटिव मौजूद रहे।
मनवरिया भोजा में मतदाता पहचान पत्र के रूप में एक महिला इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक का पासबुक लेकर आई थी जिस पर न तो मोहर थी और न ही बैंक के किसी अधिकारी का हस्ताक्षर ही। इतना ही नहीं इस पासबुक से लेनदेन भी नहीं किया गया था। सीओ व एसडीएम की पूछताछ के दौरान कई लोग उसकी पहचान प्रमाणित करने पहुंचे लेेकिन महिला मौका देख ृपासबुक वहीं छोड़कर फरार हो गई। इसी बूथ पर कई बच्चे भी खुद को बालिग बताकर मतदान करने पहुंचे जिन्हें पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने समझाबुझा कर लौटा दिया।
इकौना के वार्ड संख्या 97 चक्र भंडार में क्षेत्र पंचायत सदस्य पिछड़ा वर्ग महिला रही रजिया व सिरसिया के लक्ष्मनपुर बाजार वार्ड संख्या 84 की महिला वर्ग क्षेत्र पंचायत सदस्य शांति देवी की मौत हो जाने से बीडीसी का पद रिक्त हो गया जिस पर आम सहमति बन जाने के कारण यहां प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
यही हाल इकौना के अंधरपुरवा, इकौना देहात, खरगौरा बस्ती, चैनपुर वीरान, जगरावल गढ़ी, टंड़वा महंथ, सौरूपुर, गिलौला के खसैराकला, अकारा, सेहनिया, औरैया टिकई, जमुनहा के शिकारी चौड़ा, देवरनिया, पटपरगंज, श्रीनगर, गजोबरी, लालपुर हरीडीह, खलीफतपुर, सिरसिया के दुर्गापुर, भचकाही व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के परशुरामपुर में ग्राम पंचायत सदस्य का पद रिक्त था जहां प्रत्याशी निर्विरोध रहे।