{"_id":"6085add18ebc3e593b403659","slug":"oxygen-plant-will-be-installed-in-10-bed-icu-of-kovid-hospital-srawasti-news-lko575632971","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड अस्पताल के 10 बेड आईसीयू में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड अस्पताल के 10 बेड आईसीयू में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड समर्पित अस्पताल के 10 बेड आईसीयू को अब 24 घंटे ऑक्सीजन मिलेगा। इसके लिए पूर्वांचल विकास बोर्ड सलाहकार ने सीएसआर फंड से प्लांट डोनेट किया है। यह प्लांट दस दिन के अंदर कार्य करना प्रारंभ कर देगा। प्लांट सोनवा या फिर भंगहा में लग सकता है।
जिले के अस्पतालों में कोरोना काल में ऑक्सीजन की बहुत कमी है। मांग के अनुपात में लगभग एक तिहाई से भी कम की आपूर्ति हो पा रही है। सबसे अधिक स्थिति कोविड समर्पित अस्पतालों की खराब है। यहां किसी मरीज को कभी कभी प्रति घंटे चार किलो तक, कभी पांच किलो ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। ऐसे में कोविड के आईसीयू वार्ड के लिए ऑक्सीजन की जरूरत ज्यादा होती है, लेकिन इस मांग से सापेक्ष आपूर्ति कभी भी पूरी नहीं हो पाती है।
इस पर डीएम टीके शिबू के प्रयास पर पूर्वांचल विकास बोर्ड सलाहकार साकेत मिश्र ने भंगहा स्थित कोविड समर्पित अस्पताल के 10 वेड आईसीयू के लिए जनरेटेड ऑक्सीजन प्लांट लगाने की घोषण की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया की साकेत मिश्र की ओर से सहमति पत्र मिल गया है। 10 दिन में प्लांट मिलने की उम्मीद है। इसके लिए हम औपचारिक तैयारियां कर रहे हैं। इस प्लांट के लगने के बाद कोविड समर्पित अस्पताल के आईसीयू को 24 घंटे ऑक्सीजन मिल सकेगी।
विज्ञापन
सोनवा में बनेगा 151 बेड का कोविड अस्पताल
सोनवा में सौ बेड का कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इस अस्पताल के तैयार होते ही भंगहा में लगे 21 बेड को भी वही स्थानांतरित कर दिया जाएगा। इसी के बाद सोनवा 151 बेड का कोविड समर्पित अस्पताल हो जाएगा। संभव है यहां पर स्थित आईसीयू के लिए ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया जाए। इस प्लांट को स्थापित करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भंगहा व सोनवा दोनों स्थानों पर जमीन की पैमाइश कर रहे हैं।