फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Owaisi speaks in Shravasti: Ready for an alliance with SP on his own terms.

Shravasti News: श्रावस्ती में बोले ओवैसी, सपा के साथ अपनी शर्तोंं पर गठबंधन के लिए तैयार

Mon, 05 Oct 2026 12:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Owaisi speaks in Shravasti: Ready for an alliance with SP on his own terms.
श्रावस्ती में जनसभा को संबो​धित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी।
श्रावस्ती। भिनगा में शनिवार को एआईएमआईएम की ओर से आयोजित जनसभा में पार्टी अध्यक्ष असद्दुदीन ओवैसी ने भाजपा और सपा पर जमकर निशाना साधा। जेल रोड स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सपा उनकी शर्तों पर गठबंधन के लिए तैयार है तो एआईएमआईएम साथ चल सकती है, वरना पार्टी अकेले चुनाव मैदान में उतरेगी। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बाबा को मस्जिदों व मदरसों से एलर्जी है।
विज्ञापन


ओवैसी ने कहा कि श्रावस्ती में जब मदरसे व मस्जिदों पर ताले लगाए जा रहे थे तथा उन्हें तोड़ा जा रहा था तो न ही सपा विधायक इन्द्राणी वर्मा और न ही सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने इसका विरोध किया। ऐसे में सिर्फ मैनुद्दीन खां ने ही विरोध किया और वह सात दिनों तक जेल में भी रहे। उन्होंने मैनुद्दीन खां को भिनगा से पार्टी का उम्मीदवार बताया ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा का माल तो चाइना का है। वह कितना चलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं। मुसलमान किसी की बपौती नहीं हैं कि उसे वोट की तरह इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि नीति आयोग का डाटा कहता है कि श्रावस्ती देश का दूसरा जिला है जहां 75 प्रतिशत लोग गरीब हैं। ओवैसी ने मोदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि मोदी पहले अपने जनसभा में लोगों को भाईयों बहनों कहते थे, लेकिन अब माई फ्रेंड्स कहकर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली, पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। ऐसे में अब बाबा का पाॅवर ऑफ होने वाला है। अखिलेश व बाबा में नूरा कुश्ती चल रही है। यह लोग एक दूसरे को दिखाने के लिए विरोध करते हैं। ओवैसी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि इस बार उनके पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में वोट करें ताकि भाजपा की सरकार को तीसरी बार सत्ता में आने से रोका जा सके। इस मौके पर आसपात के जिलों के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



कम से कम 11 विधायक तो जिताएंगे
सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि अखिलेश यादव बाबा को नहीं हरा पाएंगे। हम भले ही न हरा पाएं लेकिन कम से कम 11 विधायक तो जिता पाएंगे, जिससे हम लोगों की समस्या को उठा सकें। हैदराबाद में महिलाएं रात को स्कूटी से खुलेआम घूमती हैं क्योंकि वहां पर हमारी पार्टी का झंडा व डंडा है।

श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी।

श्रावस्ती में जनसभा को संबोधित करते एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओवैसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed