फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Our state has become developed and ideal under Yogi Raj: Bechan Ram

योगी राज में विकसित व आदर्श बना अपना प्रदेश : बेचनराम

Wed, 26 Mar 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 26 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Our state has become developed and ideal under Yogi Raj: Bechan Ram
मेले में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण करते अति​थि व अ​धिकारी।
श्रावस्ती। प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन के आठ वर्ष पूर्ण होने पर जिला पंचायत कार्यालय के बगल स्थित मैदान में मंगलवार से तीन दिवसीय मेले का आयोजन शुरू हुआ। इसका शुभारंभ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष बेचन राम ने करते हुए मेला परिसर में लगाए गए विभागीय स्टाॅलों का निरीक्षण कर मौजूद लोगों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी राज में प्रदेश का जिस गति से विकास हुआ है, वैसा विकास पिछली किसी भी सरकार में देखने को नहीं मिला। सीएम योगी की अगुवाई में प्रदेश को विकसित ही नहीं वरन आदर्श प्रदेश के रूप में नई पहचान मिली है। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उनको देश के इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है, जिसने कभी गरीबी न देखी हो वह गरीबों का दर्द नहीं समझ सकता है।
विज्ञापन

कहा कि भविष्य में श्रावस्ती को और संसाधन युक्त जिला बनाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने अपने कार्यकाल में लोगों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाने का अहम काम किया है। इससे सरकारी योजनाओं का फायदा अब वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचने लगा है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिश्रीलाल वर्मा ने कहा कि योगी राज में शहरी व ग्रामीण इलाकों की आबादी को अच्छी सड़क परिवहन व स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में एसपी घनश्याम चौरसिया, भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश पांडेय सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय योजनाओं के लगे स्टॉल
तीन दिवसीय मेले में मंगलवार को कृषि विभाग की ओर से लगे स्टॉल पर ड्रोन के प्रदर्शन ने लोगों आकर्षित किया। बताया गया कि इसके माध्यम से किसानों को खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने में काफी सहूलियत होगी। एनआरएलएम की ओर से महिला समूह द्वारा बनाए गए जूट के बैग, पर्स, झोला, डलिया आदि भी खूब सराहे गए।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
मेले में जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत दी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी की छात्राओं ने देशभक्ति गीत पर समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय सिरसिया की छात्राओं ने थारू लोक नृत्य प्रस्तुत किया। पांच वर्षीय बालक स्वयं पाठक ने तबला वादन कर लोगों की खूब शाबाशी बटोरी।

मेले में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण करते अतिथि व अधिकारी।

मेले में लगे स्टाॅलों का निरीक्षण करते अतिथि व अधिकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed