फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Our responsibility to keep the earth green

धरती को हरा भरा रखने की जिम्मेदारी हमारी

Fri, 05 Jun 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Our responsibility to keep the earth green
श्रावस्ती। पौधे धरती का गहना है। धरती की सुंदरता बनाए रखने के लिए उसे हरा भरा रखने की जिम्मेदारी हमारी है। यदि इस पर ध्यान न दिया गया तो पर्यावरण असंतुलन का खतरा हो सकता है। इसका सिर्फ मानव ही नहीं जीव व जंतुओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके घातक परिणाम हमें कभी बाढ़, तो कभी सूखा तो कभी अन्य दैवीय आपदाओं के रूप में भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में विश्व पर्यावरण दिवस पर आज हमें यह शपथ लेनी होगी कि हम अपने जीवन में कम से कम दस पौधों का रोपण करने के साथ ही उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन

यह बातें शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइंस परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहीं। इस दौरान एसपी सहित अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, प्रभारी यूपी 112 कमलाकांत त्रिपाठी, पेशकार अजय कुमार, पीआरओ सुरेश चंद्र पांडे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के 50 से अधिक पौधों का रोपण किया।
विज्ञापन

वहीं शुक्रवार को गुलरा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से एएसपी मौजूद रहे। उन्होंने पौध रोपण भी किया। गोष्ठी में एएसपी बीसी दुबे ने कहा कि पेड़ों की कमी से ग्लोबल वार्मिंग, बाढ़ व सूखा सहित अन्य दैवीय आपदा आती हैं। इसका सबसे ज्यादा दुष्परिणाम मानव समाज पर पड़ता है। इसका एक मात्र निदान पौधरोपण है। धरा पर पेड़ पौधे देवतुल्य है। इनकी रक्षा करना हम सबका पुनीत कर्तव्य है। रेंजर भिनगा राकेश तिवारी ने कहा कि प्रतिव्यक्ति एक पौधा व सीमांत कृषकों को दस पौधे लगाने चाहिए। जिससे धरती की हरियाली बनी रहे। इस मौके पर एएसपी व रेंजर सहित वन कर्मियों द्वारा पौध रोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी 42वीं वाहिनी ई कंपनी कोदिया के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार के नेतृत्व में बीओपी कोदिया, सागरगांव व जमुनहा में एसएसबी जवानों ने पौध रोपण किया। इस दौरान एसएसबी जवानों ने लीची, सहजन, अमरूद, आम, सागौन आदि के 130 पौधों का रोपण किया। मौके पर सहायक उपनिरीक्षक पुष्कर सिंह, किशोर सिंह, विनोद कुमार शर्मा, यशपाल केरकेटा, रामकिशोर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed