{"_id":"633b2bf7ecfb327452370b04","slug":"our-goal-is-to-make-every-graduate-a-voter-srawasti-news-lko651337462","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक स्नातक तक पहुंचकर मतदाता बनाना हमारा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक स्नातक तक पहुंचकर मतदाता बनाना हमारा लक्ष्य
विज्ञापन
श्रावस्ती। भाजपा जिला इकाई की ओर से रविवार शाम कटरा के निरीक्षण भवन में गोरखपुर-फैजाबाद (अयोध्या) एमएलसी चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र व लखनऊ कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन मौजूद रहे।
इस दौरान पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र व लखनऊ कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन दिनेश तिवारी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण में नए के साथ सभी पुराने स्नातक मतदाता को भी नए सिरे से मतदाता बनना है। तभी उनका वोट मान्य होगा। इसके लिए मतदाता फॉर्म प्राप्त कर अपनी वर्ष 2019 की स्नातक का सर्टिफिकेट की राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित कॉपी, डिग्री के साथ सफेद बैकग्राउंड के साथ पासपोर्ट साइज फोटो तथा आधार व वोटर कार्ड की छायाप्रति को तहसील में जमा करवाएं। भाजपा स्नातक एमएलसी चुनाव में पूरी सक्रियता से हर स्नातक से मिलकर उसे मतदाता बनाना चाहती है। जिले के प्रत्येक स्नातक तक पहुंचकर उन्हें मतदाता बनाना ही हमारा लक्ष्य है। स्नातक मतदाता बनाने का कार्य सात नवंबर तक चलेगा। ऐसे में मतदाता बनने के लिए फॉर्म संख्या 18 व फॉर्म संख्या 19 जमा कर दें। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
खलिहान की भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने की मांग
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर के मजरा इमाम पट्टी निवासिनी फूलबानों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजा है। जिसमें उसका आरोप है कि गांव का गाटा संख्या 1401 रकबा 0.013 हेक्टेअर खलिहान की भूमि है। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने कब्जा कर निर्माण कर लिया है। ऐसे में पीड़िता ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में रिट पिटीशन दायर की है। जिसमें सरकार की ओर से कब्जा हटा देने की सूचना दी गई है। जबकि मौके पर कब्जा बरकरार है। ऐसे में शिकायतकर्ता ने डीएम से हस्तक्षेप कर कब्जा हटाने की मांग की है। (संवाद)