फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Open market in lockdown, people roam around

लॉकडाउन में खुला बाजार, बेफिक्र घूमे लोग

Sat, 29 Aug 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Open market in lockdown, people roam around
श्रावस्ती। जिले में कारोना संक्रमितों की संख्या छह सौ पार हो चुकी है। इसके साथ ही जिले में 157 स्थलों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से दो दिवसीय लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इसकी भिनगा नगर में धज्जियां उड़ रही हैं। एक तरफ जहां जिले में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं दूसरी तरफ लॉकडाउन में भी बाजार खुल रहा है। इस दौरान दुकानदार और आमजन सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता को भी नजर अंदाज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगने वाले दो दिवसीय लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन नहीं हो रहा है। जबकि देखा जाए तो 600 से अधिक लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इतना ही नहीं दस लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। भिनगा नगर में ही 17 स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जबकि इकौना में 18, गिलौला में 15, भंगहा में 14, जमुनहा में 04 तथा सिरसिया में 13 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं।
विज्ञापन

ऐसे में कोरोना का संक्रमण और लोगों को अपनी चपेट में न ले, इसके लिए प्रशासन की ओर से लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का कड़ाई से अनुपालन करने, अनिवार्य रूप से मास्क का प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी का ख्याल रखने की लगातार अपील की जा रही है। इसके बावजूद जिले में इसका कितना कड़ाई से अनुपालन हो रहा है, इसका प्रमाण शनिवार को लॉकडाउन के पहिले दिन देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिनगा नगर के खलवा बाजार में अधिकांश दुकानें खुली रही। जहां लोग सामान्य दिनों की भांति खरीदारी करते नजर आए। इतना ही नहीं भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के कई अन्य हिस्सों में लोगों को बगैर मास्क एक दूसरे के साथ चहल कदमी करते देखा गया। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमेगी इस पर सवालिया निशान लग रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed