फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One sided love took Kandhai's life

एक तरफा प्रेम ने ली कंधई की जान

Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
One sided love took Kandhai's life
पुलिस की गिरफ्त में कंधई हत्याकांड के आरोपी दंपत्ति व सहयोगी। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ बरांव निवासी कंधई बंजारा हत्याकांड का बुधवार को मल्हीपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया। एक तरफा प्रेम में हुई कंधई की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसकी प्रेमिका व उसके पति सहित एक अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। जहां से बाद में तीनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेदुवा बरांव निवासी कंधई बंजारा पुत्र मुन्नु सिंह का शव छह फरवारी को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पूरब सुंदर सिंह के खेत के सामने रास्ते में पड़ा मिला था। उसके सिर व चेहरे पर चोट के निशान थे। इस मामले में मृतक के भाई वकील सिंह बंजारा ने हत्या की आशंका जताते हुए मल्हीपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।
विज्ञापन

मामले में पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेकर इसका खुलासा करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे, क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व मल्हीपुर पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया था। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर देवेंद्र पांडेय ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ नासिरगंज चौराहे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान बालकराम पुरवा के मजरा रामपुर निवासी राजेश, मूनकी देवी पत्नी राजेश व तेंदुवा बरांव निवासी भीखू के रूप में हुई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कंधई मूनकी देवी से एकतरफा प्रेम करता था। मूनकी देवी ने पति राजेश को इस बारे में बताया था। इस पर राजेश ने दिल्ली से आकर भीखू संग मिल हत्या की योजना बनाई। मूनकी देवी ने फोन कर कंधई को प्राथमिक विद्यालय के पास बुलाया। जहां लोहे की राड (सब्बल) से कंधई के सिर व शरीर पर वारकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में शव को रास्ते पर छोड़कर तीनों भाग गए थे। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम में शामिल एसआई कमलेश पांडेय, राजीव मिश्रा, किशलय मिश्रा, प्रधान आरक्षी सत्यप्रकाश तिवारी, आरक्षी सचिन सिंह, राजकपूर, लता, अभिषेक कुमार सिंह व नवनीत प्रकाश को 15000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed