फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One person found corona infected

एक और व्यक्ति मिला कोरोना संक्रमित

Tue, 01 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
One person found corona infected
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1185 पहुंच गई। वहीं 35 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के जुड़पनिया निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 158311 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 157234 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1185 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 14 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 35 एक्टिव मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 10 कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed