फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One person died and two were injured in road accidents.

Shravasti News: सड़क हादसों में एक ने तोड़ा दम, दो घायल

Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 18 Oct 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
One person died and two were injured in road accidents.
श्रावस्ती/कटरा/वीरपुर। भिनगा क्षेत्र के बनकटवा मोड़ पर बृहस्पतिवार देर शाम संदिग्ध हालात में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने जब तक दोनों को संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचाया, एक व्यक्ति की मौत हो गई। उधर, तेंदुआ पंडित गांव में एक बच्ची पिकअप की टक्कर से घायल हो गई।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत तेल्हार निवासी श्यामलाल (45) बृहस्पतिवार को गांव के ही चंदा (25) के साथ बाइक से गिलौला क्षेत्र के ग्राम गोड़ारी गए थे। वहां से लौटते समय बनकटवा मोड़ के पास वह संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस की मदद से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने श्यामलाल को मृत घोषित कर दिया। चंदा का इलाज चल रहा है। श्यामलाल के भतीजे पहलवान ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मारी है या फिर वह स्वयं अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, ग्राम पंचायत तेंदुआ पंडित निवासी आयुषी (05) शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान वीरपुर की ओर से आ रही पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में आयुषी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने आननफानन उसको सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। हादसे के बाद भाग रही पिकअप को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed