फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One miscreant injured in police encounter, two absconding

श्रावस्ती: पुलिस की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दो फरार

Sat, 18 Feb 2023 06:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 18 Feb 2023 06:11 PM IST
विज्ञापन
One miscreant injured in police encounter, two absconding
श्रावस्ती। हत्यारोपी व पुलिस के बीच बृहस्पतिवार रात सिरसिया में मुठभेड़ हुई। आरोपी के पैर में गोली लगने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसकी कई दिनों से तलाश कर रही थी। उसपर हत्या व चोरी के आरोप हैं। मुठभेड़ में उसके दो साथी फरार हो गए।सिरसिया के जमुनीकला में कुछ दिन पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। उसकी हत्या की गई थी। शिनाख्त में पहचान थाना सोनवा के लखाही खास निवासी सुखराम उर्फ सुर्रा के रूप में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस को बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि हत्या के तीनों आरोपी रामपुर मोड़ से चिल्हरिया मोड़ की ओर जा रहे हैं। सिरसिया पुलिस ने क्राइम ब्रांच व स्वाट टीम के साथ मिलकर आरोपियों को घेर लिया। घिरते ही आरोपियों ने फायर शुरू कर दिया। एक गोली थाना प्रभारी योगेंद्र राय के बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी। पुलिस की जवाबी में एक गोली एक आरोपी के पैर में लगी। शेष दो अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

घायल आरोपी की पहचान कोतवाली भिनगा के मदहरवा थाना क्षेत्र निवासी ननकऊ मौर्या के रूप में हुई। रात में आरोपी का प्राथमिक उपचार कर संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। उसके विरुद्ध भिनगा कोतवाली में पहले से ही छह मुकदमे पंजीकृत हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। घटना के बाद एसपी प्राची सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचे के साथ गोली, मोबाइल फोन, मोटर साइकिल व नगदी बरामद किया है।
विज्ञापन


सिरसिया के जमुनीकला में सुखराम की लाश बरामद हुई थी। मृतक की केस स्टडी में पता चला था कि उसके ऊपर सोनवा थाने में ही बारह गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पकड़ा गया घायल आरोपी भी उसी का साथी था। इनका एक गैंग हैं जिसमें दो फरार अभियुक्त भी शामिल हैं। ये सभी आसपास के जिलों में गंभीर अपराध को अंजाम देते थे। इन्हीं लोगों ने क्षेत्र में उस दिन कई चोरियां कीं थीं। आशंका है कि हिस्से को लेकर हत्या की गई थी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जल्द ही अन्य फरार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - प्राची सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed