फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One house and 29 bigha farmland submerged in Rapti

Shravasti News: एक घर और 29 बीघा खेत राप्ती में समाहित

Mon, 11 Aug 2025 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 11 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
One house and 29 bigha farmland submerged in Rapti
 इकौना के लैबुडवा में कटान करती राप्ती नदी और घर तोड़ते ग्रामीण।    संवाद
श्रावस्ती/जमुनहा/इकौना। राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है, लेकिन कटान तेज हो गया है। राप्ती की क्रूर धारा जमुनहा व इकौना तहसील क्षेत्र में कहर बरपा रही है। शनिवार से रविवार तक नदी ने एक घर व 29 बीघा खेत अपने में समाहित कर लिया। तीन घर व सैकड़ों बीघा जमीन नदी के मुहाने पर हैं। सहमे ग्रामीण अपना आशियाना तोड़ कर सुरक्षित स्थानों की ओर कूच कर रहे हैं। वहीं, ग्रामीण गांव में कराए गए कटानरोधी कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा रहे हैं।
विज्ञापन



भिनगा तहसील के ककदरी गांव में जलस्तर घटने के साथ ही राप्ती नदी ने कटान तेज कर दिया है। नदी फसल सहित खेतों को काट कर अपने में समाहित कर रही है, इससे दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


शनिवार से रविवार के बीच गांव निवासी पेशकार लोध के दो बीघा, लखराम यादव के पांच बीघा, रासमुझ के दो बीघा, मालिकराम के तीन बीघा, प्रहलाद यादव के दो बीघा, राम अक्षयबर यादव के पांच बीघा, दलसिंगार यादव के पांच बीघा व राजाराम यादव के पांच बीघा खेत कट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इकौना के दो दर्जन से अधिक गांवों में भी नदी तेजी से कटान कर रही है। पटखौली कला, सिसवारा, रघुनाथपुर, बगनहा, पुरुषोत्तमपुर, केरवानिया, जगरावल गढ़ी, कुम्हारगढ़ी, कोडरी दीगर, कोलाभार मजगांवा, कोड़री केवट, रामपुर कटेल, डिंगुराजोत, राजगढ़ गुलहरिया, भुतहा, लैबुड़वा, नारायनजोत, मोहम्मदपुर राजा, मलौना खसियारी, भोजपुर, शिवाजोत, दहावर कला, मनिकौरा कोडरी,, इमलिया, कोटवा व मनोहरापुर आदि गांवों में जमीन व मकान काट रही है।



लैबुडहा में एक घर कटा, तीन मुहाने पर
ग्राम पंचायत इटवरिया का मजरा लैबुडहा कटान से सबसे ज्यादा प्रभावित है, वर्ष 2021 में नदी ने लैबुडहा में सैकड़ों बीघा खेत व दो दर्जन से अधिक घरों को लील लिया था, इस बार भी तेजी से कटान कर रही है। शनिवार को गांव निवासी रामसागर का घर नदी में समाहित हो गया। वहीं तीन अन्य ग्रामीणों के घर मुहाने पर आ गए। रविवार को ग्रामीणों को तीनों घरों को तोड़ते व मलबा समेटते देखा गया।



परक्यूपाइन बही, ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
लैबुडहा में जारी कटान को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि लैबुडहा को कटान से बचाने के लिए जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रभारी मंत्री व क्षेत्रीय विधायक रामफेरन पांडेय के साथ गांव का भ्रमण किया था। साथ ही कटान रोधी कार्य करवाने के निर्देश भी दिए थे। इसके बाद जिम्मेदारों ने करोड़ों का बजट खर्च कर परक्यूपाइन व ठोकर का निर्माण करवाया, जो राप्ती का वेग सह नहीं सका और बह गया।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया अनियमितता पूर्ण कार्य में दो करोड़ से अधिक खर्च कर दिए गए, जबकि इतने रुपयों में हम सभी को सुरक्षित दूसरे स्थान पर बसाया जा सकता था। कटान रोकने के लिए ग्रामीण खुद बोरियों में बालू, ईंट भरकर व पेड़ की टहनियों के सहारे कटान रोकने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed